कोरबा।
कोरबा जिले के ग्राम पंचायत मातिन में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 05 जनवरी 2026 से होगा। आयोजन स्थल मातिन (मैदान – गौठान के पास) निर्धारित किया गया है।
इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की पंचायतों की टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 50,000 रुपये तथा द्वितीय पुरस्कार 21,000 रुपये रखा गया है। वहीं फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच और बेस्ट बॉलर को भी नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
आयोजन समिति ने बताया कि प्रत्येक मैच 8-8 ओवर का होगा, जबकि सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले 10 ओवर के खेले जाएंगे। प्रत्येक टीम में 15 खिलाड़ी अनिवार्य होंगे और सभी खिलाड़ियों को आधार कार्ड साथ लाना आवश्यक रहेगा।
प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं युवाओं की अहम भूमिका रहेगी। आयोजकों ने क्षेत्र की सभी पंचायत टीमों से समय पर एंट्री कराने की अपील की है।


