कोरबा चिकित्सक से मारपीट पर भड़के अधिकारी, काला फीता पहनकर किया विरोध प्रदर्शन

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा (cgcitynews) //कोरबा चिकित्सक से मारपीट की घटना के बाद जिले में आक्रोश का माहौल है।गेवरा क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर के दौरान डॉक्टर पर हुए हमले के विरोध में अधिकारियों ने काला फीता पहनकर विरोध प्रदर्शन किया और अपनी सुरक्षा की मांग उठाई।

कोरबा जिले में गेवरा क्षेत्र के अधिकारियों ने क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में काला फीता लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन स्वास्थ्य शिविर के दौरान डॉ. अर्पण विश्वास पर गांव के कुछ असामाजिक तत्वों के हमले के विरोध में किया गया। घटना के बाद अधिकारियों में व्यापक रोष देखा जा रहा हैं और सभी ने सामूहिक रूप से अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।

https://cgcitynews.com
जानकारी के अनुसार, हरदी बाजार क्षेत्र के एक ग्राम में डॉ. अर्पण विश्वास स्वास्थ्य शिविर में अपनी सेवाएं दे रहे थे, तभी अचानक कुछ उपद्रवी तत्वों ने उन पर हमला कर दिया। इस निंदनीय घटना की सभी उपस्थित अधिकारियों ने कड़ी निंदा की। विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे और एकजुटता का संदेश दिया।
अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले भी एल एंड आर विभाग के अधिकारी के साथ इसी प्रकार की मारपीट की घटना हो चुकी है। हालांकि, इसके बाद भी जिम्मेदार तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। लगातार हो रही इन घटनाओं के कारण अधिकारी दहशत और असुरक्षा की भावना में काम करने को मजबूर हैं।

कोरबा चिकित्सक से मारपीट की घटना को अधिकारियों ने बेहद निंदनीय बताया।
विरोध प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वे अपनी सुरक्षा, सम्मान और कार्यस्थल के सुरक्षित वातावरण को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने कोल इंडिया प्रबंधन एवं छत्तीसगढ़ प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। अधिकारियों ने इस सामूहिक विरोध के माध्यम से संदेश दिया कि वे सभी एकजुट हैं और अपनी सुरक्षा व अधिकारों के लिए संघर्ष करने को तैयार हैं। साथ ही सभी अधिकारियों से अपील की गई है कि कम से कम एक सप्ताह तक कार्य के दौरान विरोध स्वरूप काला फीता पहनकर अपनी एकता और विरोध दर्ज कराते रहें।
उन्होंने पुलिस अधीक्षक और जिलाधीश को एक ज्ञापन सौंपकर मामले में लगाई गई धाराओं को बदलने की मांग करी है, क्योंकि अधिकारियों का मानना है कि वर्तमान धाराएं उचित नहीं हैं। उन्होंने मामले में उचित और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

https://cghealth.nic.in

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles