कोरबा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर राजनीतिक दलों की बैठक, आयुक्त सुनील जैन ने दी विस्तृत जानकारी

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा, 02 जनवरी 2026 // कोरबा में विशेष गहन पुनरीक्षण बैठक आयोजित
आयुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर बिलासपुर संभाग श्री सुनील जैन तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजनीतिक दलों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

आयुक्त श्री जैन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की मंशा है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो। विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत 22 जनवरी 2026 तक दावा-आपत्तियाँ आमंत्रित की गई हैं। इस दौरान मृत मतदाताओं, दो स्थानों पर दर्ज नामों तथा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं।

https://cgcitynews.com
उन्होंने बताया कि मतदाता नाम जोड़ने, संशोधन करने या एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने हेतु आवेदन किया जा सकता है। सभी आवेदनों की सुनवाई के बाद पात्र मतदाताओं के अनुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
आयुक्त ने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे बूथ लेवल असिस्टेंट (BLA) के माध्यम से बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से समन्वय बनाकर कार्य करें, जिससे कोई भी पात्र मतदाता आवेदन से वंचित न रहे।
बैठक में राजनीतिक दलों द्वारा दिए गए सुझावों को गंभीरता से सुना गया। मृत एवं शिफ्टेड मतदाताओं की सूची उपलब्ध कराने की मांग पर बताया गया कि यह सूची BLA के पास उपलब्ध है। बूथ और भाग संख्या परिवर्तन से उत्पन्न समस्या को लेकर उप निर्वाचन अधिकारी को आवश्यक निर्देश भी दिए गए।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, संयुक्त कलेक्टर श्री ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री तुलाराम भारद्वाज सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे

http://eci.gov.in


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles