कोरबा (cgcitynews)। कोरबा जिले में किडनी रोग से पीड़ित मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। मेडिकल कॉलेज कोरबा में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के अंतर्गत डायलिसिस यूनिट संचालित की जा रही है, जहां अब 9 मशीनों के माध्यम से नि:शुल्क डायलिसिस सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।
इस यूनिट के माध्यम से अब तक 574 मरीजों को 36,520 डायलिसिस सत्रों में उपचार की सुविधा मिल चुकी है। जीवनधारा संस्था के सहयोग से संचालित यह सेवा आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है।
https://cgcitynews.com
पहले जिले में सरकारी डायलिसिस सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को निजी सेंटरों में महंगे खर्च पर डायलिसिस कराना पड़ता था। कई परिवार कर्ज लेकर इलाज कराने को मजबूर थे। अब मेडिकल कॉलेज में केवल आधार कार्ड दिखाकर नि:शुल्क डायलिसिस की सुविधा दी जा रही है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिली है।
📞 डायलिसिस मरीजों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी ने बताया कि डायलिसिस से संबंधित जानकारी एवं सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं—
📱 92307-77506
☎️ Just Dial: 81001-66969
📞 Toll Free: 1800-1022-294
💬 WhatsApp: 90731-76063
स्वास्थ्य विभाग द्वारा भविष्य में डायलिसिस सेवाओं को और विस्तार देने की योजना भी बनाई जा रही है, जिससे जिले के अधिक से अधिक मरीजों को लाभ मिल सके।
http://प्रधानमंत्री योजनाएं (Official Portal) 👉 https://www.india.gov.in


