छत्तीसगढ़ में 7 करोड़ का धान गायब, अधिकारी बोले- चूहे खा गए, मामला दर्ज

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कबीरधाम जिले में धान भंडारण में गंभीर अनियमितता सामने आई है। संग्रहण केंद्रों से लगभग 26 हजार क्विंटल धान गायब मिला, जिसकी कीमत करीब आठ करोड़ रुपये है। अधिकारियों ने चूहे और कीटों को कारण बताया, लेकिन प्रारंभिक जांच में हेराफेरी के संकेत मिले हैं। एक प्रभारी को हटाया गया है और मामले की गहन जांच के लिए टीम गठित की गई है।

HighLights

  1. कबीरधाम में 26 हजार क्विंटल धान भंडारण से गायब।
  2. गायब धान की अनुमानित कीमत लगभग आठ करोड़ रुपये।
  3. अधिकारियों ने चूहे, कीटों को बताया कारण, जांच जारी।

 छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीदे गए धान के भंडारण में गड़बड़ी का गंभीर मामला सामने आया है। विपणन विभाग की आंतरिक जांच में जिले के संग्रहण केंद्रों से लगभग 26 हजार क्विंटल धान की कमी पाई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग आठ करोड़ रुपये है।

इस कमी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों ने चूहा, दीमक, कीट-पतंग और मौसम के प्रभाव को कारण बताया है, जबकि प्रारंभिक जांच में अनियमितताओं और संभावित हेराफेरी के संकेत भी मिले हैं।

कबीरधाम में 26 हजार क्विंटल धान भंडारण से गायब

यह मामला खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 से संबंधित है, जब किसानों से खरीदे गए धान को जिले के संग्रहण केंद्रों में रखा गया था। विभागीय रिकार्ड के अनुसार, बाजार चारभाठा और बघर्रा संग्रहण केंद्रों में सात लाख 99 हजार क्विंटल धान का भंडारण किया गया था।

जब मिलर्स द्वारा धान का उठाव पूरा होने के बाद दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन किया गया, तो इन दोनों केंद्रों से 26 हजार क्विंटल धान की कमी सामने आई।जिला विपणन अधिकारी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि संग्रहण केंद्र प्रभारी प्रितेश पांडेय को उनके दायित्व से हटा दिया गया है।

गायब धान की अनुमानित कीमत लगभग आठ करोड़ रुपये

धान में आई कमी को मौसम के प्रभाव, नमी, चूहा, दीमक और अन्य कीट-पतंगों से हुए नुकसान के रूप में दर्ज किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के अन्य 65 संग्रहण केंद्रों की तुलना में कबीरधाम जिले की स्थिति बेहतर है।

वहीं, सहायक जिला खाद्य अधिकारी मदन साहू ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कई आरोप सही पाए गए हैं और पूरे मामले की गहराई से जांच के लिए एक टीम गठित की गई है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!