कर्नाटक में दुष्कर्म और वीडियो प्रसारित करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कर्नाटक के हुबली में एक 35 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म और घटना का वीडियो ऑनलाइन प्रसारित करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 9 जनवरी की रात को हुई थी, जब महिला को ऑटो-रिक्शा में ले जाकर दुष्कर्म किया गया और तस्वीरें/वीडियो लिए गए। सार्वजनिक रूप से वीडियो सामने आने के बाद पुलिस को जानकारी मिली। महिला की हालत स्थिर है।

कर्नाटक के हुबली में दो लोगों ने 35 वर्षीय एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद घटना की तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन प्रसारित कर दिए। पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपितों और इसका वीडियो प्रसारित करने वाले तीसरे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला की हालत स्थिर है।

हुबली-धारवाड़ पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार ने बताया कि यह घटना नौ जनवरी को रात 11:30 बजे से आधी रात के बीच हुई। महिला को आंबेडकर ग्राउंड से एक ऑटो-रिक्शा में ले जाया गया। उन्होंने कहा कि दोनों व्यक्तियों ने उसके साथ दु‌र्व्यवहार किया, शारीरिक संबंध बनाए और उसे शराब पीने के लिए मजबूर किया।

उन्होंने आंबेडकर ग्राउंड वापस छोड़ने से पहले उसकी तस्वीरें और वीडियो लिए। पुलिस ने बताया कि उसे घटना की जानकारी तब मिली, जब आम लोगों को तस्वीरें तथा वीडियो मिले। उन्होंने अधिकारियों को सूचित किया। बाद में पता चला कि महिला हुबली शहर में है। अधिकारी ने कहा कि शुरू में उसकी पहचान अज्ञात थी।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!