पाकिस्तान में शादी समारोह में फटा सिलेंडर, दूल्हा-दुल्हन समेत आठ की मौत; 11 लोग घायल

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक शादी समारोह के दौरान गैस सिलेंडर फटने से आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें नवविवाहित जोड़ा भी शामिल है। इस घटना में 11 लोग घायल हुए और चार घर क्षतिग्रस्त हो गए। बचाव दल ने मलबे से 19 लोगों को निकाला। प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव को विस्फोट का कारण बताया गया है।

 पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में रविवार तड़के गैस सिलेंडर विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें नवविवाहित जोड़ा भी शामिल था। घटना के वक्त शादी समारोह आयोजित हो रहा था। बचाव अधिकारियों ने बताया कि आठ लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए।

बचाव दल ने मलबे से 19 लोगों को बाहर निकाला।पाकिस्तान इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज की प्रवक्ता डा. अनीजा जलील ने बताया कि पीडि़तों के इलाज के लिए आपातकाल घोषित कर दिया गया है।

इस्लामाबाद के अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) साहिबजादा यूसुफ ने बताया कि विस्फोट से चार घर क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि मृतकों में दूल्हा और दुल्हन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह गैस रिसाव के कारण सिलेंडर विस्फोट था।

विस्फोट के बाद ढह गए घर में दर्जनों मेहमान फंस गए थे। बचाव दल ने उन्हें मलबे से निकाला। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सीनेट अध्यक्ष यूसुफ रजा गिलानी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। बयान में उनके हवाले से कहा गया है, ‘यह एक दिल दहला देने वाली घटना है जिसने एक परिवार के लिए उत्सव को मातम में बदल दिया।’


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!