गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने प्रशासन को ज्ञापन सौप शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन, खनन व वन अधिकार पर चेतावनी

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा/पसान /13/01/26// 
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक इकाई पसान ने वन अधिकार, खनन से प्रभावित क्षेत्र और ग्राम पंचायतों में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए आंदोलन की चेतावनी दी थी, जिसके तहत आज से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है। पार्टी ने अधिनियम 2012 के तहत वर्षों से लंबित व्यक्तिगत वन अधिकार पत्रों का शीघ्र निराकरण कर पात्र किसानों को अधिकार पत्र प्रदान करने की मांग की है।

gondwana-ganatantra-party-pasan-gyapan.jpg

पार्टी ने आरोप लगाया कि SECL द्वारा क्षेत्र में पिछले 20–25 वर्षों से संचालित खदानों से अरबों रुपये का राजस्व अर्जित किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद प्रभावित क्षेत्रों में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। खनन क्षेत्र के ग्रामीणों को दूषित पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने कंपनी को सामाजिक दायित्व के तहत क्षेत्र विकास के लिए विशेष राशि उपलब्ध कराने के निर्देश देने की मांग की है।
पार्टी ने आरोप लगाया कि SECL द्वारा क्षेत्र में पिछले 20–25 वर्षों से संचालित खदानों से अरबों रुपये का राजस्व अर्जित किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद प्रभावित क्षेत्रों में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। खनन क्षेत्र के ग्रामीणों को दूषित पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने कंपनी को सामाजिक दायित्व के तहत क्षेत्र विकास के लिए विशेष राशि उपलब्ध कराने के निर्देश देने की मांग की है।
ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत झलके, सेन्हा में बिना ग्रामवासियों
ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत झलके, सेन्हा में बिना ग्रामवासियों को सूचना दिए फर्जी तरीके से ग्रामसभा की कार्यवाही दर्ज कर निजी कंपनी को कोयला खनन हेतु प्रस्ताव भेजा गया। सोशल मीडिया पर वायरल ग्रामसभा कार्यवाही की छायाप्रति के आधार पर पार्टी ने इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषी सरपंच और सचिवों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पार्टी ने स्पष्ट किया है कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही धरना स्थल पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की मांग भी प्रशासन से की गई है।

https://cgcitynews.com

अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन मे मुख्य रूप से -विद्वान सिंह मरकाम, संतोष मरावी जनपद सदस्य पुटीपखना, चंद्रप्रताप पोर्ते सरपंच पुटीपखना,श्रवण कुमार मरपची सरपंच प्रतिनिधि तनेरा,सुरेंद्र सिंह सरपंच, मिसिया, मनोज मरावी, तापस पोया, शंकर मरावी,जगतपाल केराम एवं आस पास गांव के समस्त मात्र शक्ति पितृ शक्ति उपस्थित होकर आंदोलन में शामिल हुए l

https://korba.gov.in


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles