Army Day Parade 2026: भैरव बटालियन, ब्रह्मोस मिसाइल, रोबोट डॉग्स… दुनिया ने देखी भारत की ताकत

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

जयपुर में 78वां सेना दिवस परेड पहली बार आर्मी एरिया के बाहर आयोजित की गई। जगतपुरा के महल रोड पर हुई इस 3 किलोमीटर लंबी परेड में 7 रेजिमेंटों की टुकड़ियों ने शौर्य प्रदर्शन किया। डेढ़ लाख से अधिक लोग इस भव्य आयोजन के साक्षी बने, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और सीडीएस जनरल अनिल चौहान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

HighLights

  1. जयपुर में पहली बार आर्मी एरिया के बाहर परेड आयोजित हुई
  2. 7 रेजिमेंट्स की टुकड़ियों ने किया शानदार शौर्य प्रदर्शन
  3. डेढ़ लाख से अधिक लोग परेड देखने पहुंचे

 राजस्थान के जयपुर में पहली बार 78वें सेना दिवस पर आर्मी एरिया के बाहर परेड हुई है। जयपुर के जगतपुरा स्थित महल रोड जवानों की टुकड़ियां देखने को मिलीं।

jaipur army day parade (8)

आर्मी डे पर सुबह 10 बजे से शुरू हुई ये परेड 11:25 बजे तक चली, जिसे देखने के लिए लोग तड़के सुबह ही पहुंच गए थे। परेड के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले लोगों की एंट्री सुबह 8:45 बजे बंद कर दी गई थी।

jaipur army day parade

जयपुर में आयोजित ये परेड 3 किलोमीटर की थी, जिसमें महल रोड, जीवन रेखा हॉस्पिटल चौराहा और बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहा शामिल थे।

jaipur army day parade (6)

डेढ़ लाख से ज्यादा लोग इस परेड के साक्षी बने। लोगों की भीड़ को देखते हुए जयपुर प्रशासन ने 18 जगहों पर पार्किंग का इंतजाम किया गया था।

jaipur army day parade (2)

परेड स्थल पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जयपुर में भारी संख्या में सेना के जवान और पुलिसकर्मी तैनात हैं। डॉग स्क्वाड और मेटल डिटेक्टर से पूरे परेड मार्ग की बारीकी से जांच की गई। चप्पे-चप्पे पर पुलिस ने पैनी नजर रखी थी।

jaipur army day parade (4)

परेड के दौरान ऑपरेशन सिंदूर की भी धूम देखने को मिली। ऑपरेशन सिंदूर में बलिदान हुए जवानों को सम्मानित करने के साथ ही परेड की शुरुआत हुई।

jaipur army day parade (5)

इस दौरान गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित आर्मी अफसरों ने सलामी दी। वहीं, परेड की अगुवाई अशोक चक्र, परमवीर चक्र, कीर्ति चक्र और महावीर चक्र से सम्मानित अधिकारी कर रहे थे।

jaipur army day parade (3)

जयपुर की आर्मी डे परेड में 7 रेजिमेंट की टुकड़ियां शामिल हुई थीं। इस लिस्ट में 61वीं कैवेलरी रेजिमेंट का नाम भी शामिल है, जो दुनिया की एकमात्र एक्टिव घुड़सवार रेजिमेंट है। 1954 में स्थापित नेपाल आर्मी बैंड ने भी सेना दिवस की परेड में हिस्सा लिया।

jaipur army day parade (1)

इस भव्य परेड में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान भी मौजूद थे।

jaipur army day parade (7)

खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह समेत सेना के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भी परेड में शिरकत की।

Bhairav Battalion

जयपुर की इस परेड में नवनिर्मित भैरव बटालियन भी देखने मिली। भैरव बटालियन को पैरा स्पेशल फोर्स और पैदल बटालियन के बीच में रखा गया था। भैरव बटालियन की ये पहली सार्वजनिक परेड थी।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!