नवजात बच्चे का Aadhaar Card कैसे बनवाएं? घर बैठे ऑनलाइन ऐसे करें Baal Aadhaar अप्लाई

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

Aadhaar Card सिर्फ बड़ों या बच्चों का ही नहीं बल्कि अभी-अभी पैदा हुए नवजात बच्चों का भी बनता है. इसे बाल आधार कार्ड कहा जाता है. अगर आपके घर में भी कोई बच्चा हुआ है तो आप भी बाल आधार कार्ड जरूर बनवा लें. क्योंकि यह भी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से लेकर ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स तक, सभी में बहुत काम आता है. कैसे बनता है ये Baal Aadhaar? साथ ही जानिए इससे जुड़ी हर एक बात.

https://cgcitynews.com

Baal Aadhaar क्या होता है? (नवजात बच्चे का Aadhaar कार्ड )
ये UIDAI यानी यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा जारी किया गया बच्चों के लिए एक खास आधार कार्ड है. जो पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बनाया जाता है. इसमें बच्चे का नाम, जन्मतिथि, फोटो और जेंडर दर्ज होता है. Baal Aadhaar को माता-पिता में से किसी एक के आधार से लिंक किया जाता है, ताकि बच्चे की पहचान और पते की पुष्टि हो सके. इसमें फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन जैसी बायोमेट्रिक जानकारी शामिल नहीं होती.

ऑनलाइन Baal Aadhaar अप्लाई करने का तरीका
सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट पर जाकर “My Aadhaar” सेक्शन में “Book an Appointment” विकल्प चुनें. इसके बाद अपना शहर चुनें और फिर मोबाइल नंबर डालकर OTP के जरिए वेरिफिकेशन करें. फिर आप अपने नजदीकी Aadhaar Seva Kendra या एनरोलमेंट सेंटर के लिए तारीख और समय चुन सकते हैं. तय दिन पर उस माता-पिता को सेंटर जाना होता है, जिसका आधार बच्चे से लिंक किया जाएगा. वहां माता-पिता का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होता है और बच्चे से जुड़े दस्तावेज जमा किए जाते हैं. प्रक्रिया पूरी होने के बाद Baal Aadhaar कार्ड आपके पते पर 60 से 90 दिनों के भीतर डाक के जरिए भेज दिया जाता है. चाहें तो इसे UIDAI पोर्टल से ऑनलाइन डाउनलोड भी किया जा सकता है

क्यों जरूरी है Baal Aadhaar?
अगर आप अपने बच्चे के लिए पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं, विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या किसी अन्य सरकारी दस्तावेज से लिंक करना चाहते हैं, तो Baal Aadhaar होना बेहद जरूरी हो जाता है. इससे बच्चे का रिकॉर्ड शुरू से ही सरकारी सिस्टम में दर्ज हो जाता है, जो आगे चलकर बहुत काम आता है. आगे चलकर स्कूल एडमिशन, पासपोर्ट और अन्य सरकारी प्रक्रियाएं भी आसान हो जाती हैं.

https://cgstate.gov.in/


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles