पसान के सौरभ प्रजापति बने अखिल भारतीय कुंभकार महासंघ कोरबा के जिला उपाध्यक्ष

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा/ पसान /16/01/26// अखिल भारतीय कुंभकार (प्रजापति) महासंघ के तत्वावधान में ग्राम जर्वे, जिला कोरबा में राजा दक्ष प्रजापति महोत्सव एवं चक्र पूजन का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मकर संक्रांति के पावन अवसर पर 14 जनवरी 2026 को श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कोरबा जिले सहित आसपास के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कुंभकार समाज के स्वजातीय बंधु शामिल हुए।

https://cgcitynews.com
इस गरिमामय अवसर पर छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड (राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त) के अध्यक्ष श्री शंभूनाथ चक्रधारी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके आगमन से कार्यक्रम की शोभा और गरिमा और भी बढ़ गई।
कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से अखिल भारतीय कुंभकार (प्रजापति) महासंघ जिला कोरबा की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

प्रमाण पत्र
इसमें बांधा पाली के श्री राजकुमार प्रजापति जी को जिला अध्यक्ष तथा पसान के श्री सौरभ प्रजापति जी को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। सौरभ प्रजापति के जिला उपाध्यक्ष बनने से पसान क्षेत्र सहित पूरे कोरबा जिले के कुंभकार समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल देखा गया।
कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनमें
जिला पंचायत प्रतिनिधि एवं जिला मंत्री श्री अजय कंवर जी,
जनपद पंचायत करतला की अध्यक्ष श्रीमती अशोक विश्राम कंवर जी,
जनपद सदस्य श्रीमती लक्ष्मीन बाई,
भाजपा महिला मोर्चा कोरबा की उपाध्यक्ष श्रीमती उत्तरा कुंभकार,
सरपंच श्री संतोष कंवर जी प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री जयलाल प्रजापति जी ने की। वहीं श्री रामस्नेही प्रजापति जी, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष (छत्तीसगढ़) अखिल भारतीय प्रजापति महासंघ ने युवाओं को समाज की एकता और संगठन की मजबूती पर प्रेरक संदेश दिया।
जिला महामंत्री दिनेश प्रजापति जी सहित युवा कार्यकर्ता महेंद्र प्रजापति, ललित प्रजापति, अजय प्रजापति, निखिल प्रजापति, दीनदयाल प्रजापति, कृष्णा प्रजापति, कोमल प्रजापति, ओमप्रकाश प्रजापति, शुभम प्रजापति सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में समाज के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ सियान, माताएं एवं बहनों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस अवसर पर कुंभकार समाज के उन स्वजातीय बंधुओं को अखिल भारतीय कुंभकार (प्रजापति) महासंघ कोरबा की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिन्होंने शिक्षा, सामाजिक सेवा, रोजगार और अन्य क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां हासिल की हैं।
कार्यक्रम का समापन समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक उत्थान के संकल्प के साथ किया गया

https://korba.gov.in


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles