एनएच कार्यालय से आवक-जावक की फाईल गायब, खोजने में छूट रहे पसीने, एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

रायगढ़। रायगढ़ जिले में नेशनल हाईवे का निर्माण कराने वाला विभाग बेपटरी है। न तो ठेकेदार उनकी सुनते हैं और न ही कार्यालय नियंत्रण में है। रायगढ़ में पीडब्ल्यूडी एनएच एसडीओ कार्यालय से आवक-जावक की फाइल ही चोरी हो गई है। बताया जा रहा है कि फाइल में भुगतान के बिलों की पूरी एंट्री थी, जिसको छिपाने के लिए ऐसा किया गया है। शहर के डिग्री कॉलेज चौक के पास पीडब्ल्यूडी एनएच के एसडीओ का कार्यालय है। वर्तमान में एसडीओ महेश गुप्ता इसके प्रमुख हैं। सारंगढ़ में हरदी से दानसरा, सारंगढ़ से सराईपाली रोड का काम हो रहा है, जिसकी मॉनिटरिंग विभाग कर रहा है। उक्त दोनों कार्य रायगढ़ के ठेकेदार सुभाष अग्रवाल को मिले हैं।

https://cgcitynews.com

दोनों जिलों का पूरा काम रायगढ़ ऑफिस से ही संचालित होता है, लेकिन कार्यालय में सबकुछ सही नहीं चल रहा है। बताया जा रहा है कि विभाग में आवक-जावक की एंट्री करने वाला रजिस्टर ही गायब कर दिया गया है। इसमें ठेकेदार को किए गए भुगतान देयकों की पूरी एंट्री थी। सूत्रों के मुताबिक एक ठेकेदार को किए गए भुगतान को लेकर कुछ संदेहास्पद बात सामने आई थी, जिसके बाद फाइल ही गायब हो गई है। दफ्तर में इसको लेकर हंगामा मच गया है। कर्मचारियों में आपस में आरोप-प्रत्यारोप हो रहा है। पिछले शनिवार को एंट्री के बाद से रजिस्टर गायब है। अभी यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं कोई और फाइल भी तो गायब नहीं हुई है। इसकी जानकारी अधिकारी को हुई तो उन्होंने कर्मचारियों को खोजबीन करने के निर्देश दिए हैं।

इस मामले में एसडीओ महेश गुप्ता से संपर्क करने पर उन्होंने भी फाइल गायब होने की बात स्वीकार की है। उनका कहना है कि पता नहीं किसने क्यों फाइल गायब की है। हो सकता है इधर-उधर रख दी गई हो। खोजने को कहा गया है। फाइल नहीं मिली तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बताया जा रहा है कि भुगतान से जुड़ी अहम जानकारियां उस फाइल में हैं।

https://cgstate.gov.in/


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles