Raipur Accident : एनएच-53 पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के तीन की मौत

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

रायपुर। Raipur Accident : राजधानी रायपुर से लगे आरंग थाना क्षेत्र के पारागांव में शुक्रवार सुबह नेशनल हाईवे-53 पर दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। मुरूम से भरे तेज रफ्तार हाइवा ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन लोग भारी वाहन के चक्कों के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

https://cgcitynews.com

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद हाइवा बाइक सवारों को कुछ दूरी तक घसीटता चला गया, जिससे सड़क पर शवों के टुकड़े बिखर गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, मृतक प्लेटिना बाइक से महानदी में मछली पकड़ने जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे मुरूम लोड हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई।

मृतकों की पहचान मंगलू जलक्षत्री (28 वर्ष), तिलक जलक्षत्री (6 वर्ष), श्रवण जलक्षत्री (40 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों आरंग के बागेश्वर पारा इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं।

चालक फरार

 Raipur Accident घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।

https://cgpolice.gov.in


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles