33.8 C
Madhya Pradesh
Wednesday, April 22, 2026

अवैध रेत उत्खनन पर एस डी एम की कार्यवाही एक ट्रैक्टर जप्त अन्य के खिलाफ होंगी कानूनी कार्यवाही

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा /  कोरबा जिलान्तर्गत एसडीएम कटघोरा तन्मय खन्ना (आईएएस) द्वारा जुराली घाट क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन की कार्रवाई के दौरान 6-7 ट्रैक्टरों को मौके पर रेत उत्खनन करते देखा गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम द्वारा तत्काल राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर पहुंचकर जप्ती की कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए।

https://cgcitynews.com/cg-breaking-thumb-implanted/
परंतु संयुक्त टीम के पहुंचते ही अधिकांश ट्रैक्टर चालक मौके से भागने का प्रयास करने लगे। इसके बावजूद एसडीएम तन्मय खन्ना स्वयं नदी पार कर दूसरे छोर में उत्खनन कर रहे ट्रैक्टर तक पहुंचे और उसे पकड़ने में सफलता हासिल की। उक्त वाहन ट्रैक्टर का चालक मौके पर 1 ट्रिप रेत छोड़कर भाग गया, ट्रैक्टर जप्त कर थाना कटघोरा में सुपुर्द किया गया।
अन्य ट्रैक्टर चालक भी भागने की कोशिश में अपने मोबाइल फोन मौके पर छोड़कर फरार हो गए। इन मोबाइल फोन के आधार पर उनकी पहचान की जा रही है। एसडीएम ने थाना प्रभारी को निर्देशित किया है कि संबंधित सभी व्यक्तियों के विरुद्ध नियमों के तहत कठोर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि अवैध रेत उत्खनन पर प्रभावी रोक लग सके।

 


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!