शराब कोचियों की गुंडागर्दी, हमले से कई महिलाएं घायल

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

बिलासपुर// शराब कोचियों की गुंडागर्दी का मामला सामने आ रहा है,कोटा क्षेत्र के अमने गांव में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रहीं महिलाओं पर शराब बेचने वालों ने हमला कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर महिलाओं को गाली-गलौज की गई और हाथ, डंडे व ईंट से पीटा गया। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। पीड़ित महिलाओं ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अमने गांव में महिलाओं का समूह अवैध शराब बिक्री के खिलाफ लंबे समय से सक्रिय है। भारत माता वाहिनी की महिलाएं गांव को नशामुक्त रखने के लिए लगातार निगरानी और विरोध कर रही हैं। समूह की सचिव सरिता वैष्णव (35) ने बताया कि गांव में अवैध शराब पर पूरी तरह रोक है, इसके बावजूद कुछ लोग छिपकर शराब बेचने की कोशिश कर रहे हैं।

यह खबर भी पढ़े 👇

https://cgcitynews.com/serious-flaws-found-in-petrol-tank-seal-inspection-of-pasan-in-korba-district/

शराब कोचियों की गुंडागर्दी के बारे मे    सरिता वैष्णव ने बताया, शुक्रवार शाम करीब 6 बजे सूचना मिली कि आरती भास्कर अपने घर पर अवैध शराब बेच रही है। सूचना मिलते ही महिला समूह की सदस्य मौके पर पहुंचीं और घर के सामने खड़ी होकर विरोध जताया। इसी दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति शराब लेकर बाहर निकला, जिसे पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन वह भाग निकला। महिलाओं का आरोप है कि इसके बाद आरती भास्कर, भगवती भास्कर और राजौरी भास्कर एक साथ पहुंचे और महिलाओं को जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने अश्लील शब्दों का प्रयोग किया। आरती भास्कर और भगवती भास्कर ने महिलाओं से हाथों से मारपीट की, जबकि राजौरी भास्कर ने सरिता वैष्णव की कमर पर ईंट से वार किया।

घटना के दौरान भगवती जायसवाल, कंचन मरावी सहित अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। घायल महिलाओं को प्राथमिक देखभाल दी गई। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

https://cgpolice.gov.in

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles