थानों की सतत मॉनिटरिंग व थाने आने वाली रिपोर्टों पर तत्काल होगी कार्रवाई आईजी रामगोपाल गर्ग ने ली रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों व राजपत्रित अधिकारियों की बैठक

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

थानों की सतत मॉनिटरिंग व थाने आने वाली रिपोर्टों पर तत्काल होगी कार्रवाई आईजी रामगोपाल गर्ग ने ली रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों व राजपत्रित अधिकारियों की बैठक

बिलासपुर (cgcitynews)//रेंज के नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग द्वारा रेंज अंतर्गत पुलिस अधीक्षकों सहित राजपत्रित अधिकारियों की हाईब्रिड मोड में समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में एसएसपी-एसपी द्वारा अपने-अपने जिले से संबंधित बिन्दुओं पर एजेण्डावार प्रस्तुतिकरण दिया गया। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जिले के महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा करते हुए आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई । तथा राजपत्रित अधिकारियों को सभी विषयों पर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये गये। आईजी रामगोपाल गर्ग द्वारा इस बात पर विशेष बल दिया गया कि संज्ञेय अपराध के मामलों में तत्काल संज्ञान लेकर विधिसम्मत कार्रवाई की जावे। तथा प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जावे। गंभीर अपराधों की विवेचना में गुणवत्ता, समयबद्धता और अभियोजन समन्वय को सर्वोच्च प्राथमिकता दिये जाने पर विशेष रूप से बल दिया गया। आईजी ने यह भी कहा कि संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर इन पर निगाह रखते हुए विधिवत कार्रवाई सुनिश्चित की जावे।

पुलिस विभाग की यह खबर भी पढ़े 👇

https://cgcitynews.com/allegation-of-releasing-a-minors-kidnapper-for-ten-thousand-rupees-and-a-goat-serious-allegation-of-illegal-extortion-on-the-police-personnel-of-pasan-police-station/

बैठक के दौरान के सभी पुलिस अधीक्षकों एवं राजपत्रित अधिकारियों को तकनीकी रूप से सुदृढ़ करने के लिए एवं अपराधों की विवेचना तथा रोकथाम के लिए पुलिस को तकनीक सक्षम बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। जिसके लिए कुछ विशेष रूप से बनाये गये मोबाइल एप्स एवं सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किये जाने एवं उनके लिए पुलिसकर्मियों के विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था कराये जाने के लिए भी निर्देशित किया गया। जिनसे आने वाले समय में पुलिस को अपराधों की पतासाजी, गुम एवं चोरी हुए वाहनों की जानकारी, फरार अपराधियों, गुम बच्चों तथा पुलिस के अन्य कार्यों में सहायता मिलेगी। बैठक में एसएसपी रजनेश सिंह, पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल, पुलिस अधीक्षक रायगढ़ दिव्यांग पटेल, पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, पुलिस अधीक्षक गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही मनोज खिलारी पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़ अंजनेय वाष्णेय, पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल ठाकुर, पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा विजय पाण्डेय, सहित रेंज के जिलों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षकगण सहित पु.म.नि. रेंज कार्या. से उप पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे।
साइबर प्रहरी के नाम से चलाएं अभियान

अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक द्वारा एक विशेष अभियान सायबर प्रहरी के नाम से चलाकर अधिक-से-अधिक आमजनों को इससे जोड़कर सायबर क्राइम के प्रति जागरूक करने एवं आवश्यक एलर्ट्स तथा सूचनाएं साझा करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। थानों को आमजनों एवं पीड़ितों के लिए संवेदनशील बनाने के लिए, थाना आने वालों से मोबाईल में स्कैन किये जा सकने योग्य क्यूआर कोड के माध्यम से फीड बैक लिये जाने की व्यवस्था प्रत्येक थाना एवं चौकी में किये जाने के लिए भी पुलिस महानिरीक्षक द्वारा शीघ्र ही इसको क्रियान्वयन करने हेतु कहा गया।

असामाजिक तत्वों पर करें कार्रवाई: आईजी

गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था लगाने, सघन पेट्रोलिंग एवं गश्त करने और असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिया।

थानों की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो

 

https://cgpolice.gov.in

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles