Don’t Be Shy: आलिया भट्ट ने किया नई फिल्म का एलान, थिएटर नहीं OTT पर मचेगा धमाल

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

Don’t Be Shy Announcement: आलिया भट्ट ने अपनी अपकमिंग फिल्म का अनाउंमेंट कर दिया है लेकिन एक्टर नहीं बल्कि बतौर प्रोड्यूसर। वहीं दिलचस्प बात ये है कि उनकी अपकमिंग फिल्म थिएटर नहीं बल्कि ओटीटी पर रिलीज होगी।

HighLights

  1. आलिया भट्ट ने किया नई फिल्म का ऐलान
  2. ओटीटी पर रिलीज होगी आलिया की अगली फिल्म
  3. यहां जानें फिल्म के बारे में सबकुछ

जिगरा के बाद आलिया भट्ट बतौर प्रोड्यूसर अपनी अगली फिल्म लाने के लिए तैयार है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म का एलान कर दिया है। यह फिल्म थिएटर नहीं बल्कि ओटीटी पर रिलीज होगी-प्राइम वीडियो पर। आइए जानते हैं क्या है फिल्म की कहानी और इसके बारे में डिटेल।

क्या है फिल्म की थीम

आलिया भट्ट प्राइम वीडियो की ओरिजिनल फिल्म ‘डोंट बी शाय’ एक 20 साल की लड़की की कहानी है। भट्ट के प्रोडक्शन हाउस, इटरनल सनशाइन और उनकी बहन शाहीन के साथ मिलकर बनी यह फिल्म एक ऐसी युवा महिला की कहानी है, जिसे लगता है कि उसने अपनी जिंदगी की पूरी प्लानिंग कर ली है, लेकिन कहानी में तहब बड़ा मोड़ आता है जब सबकुछ उसके कंट्रोल से बाहर हो जाता है।

alia bhatt (13)

आलिया भट्ट ने एक प्रेस स्टेटमेंट में इस प्रोजेक्ट को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की और कहा, ‘एटर्नल सनशाइन में, हम हमेशा ऐसी कहानियों को सपोर्ट करना चाहते हैं जो सच्ची लगें और ऐसी आवाजों को जो अपनी हों। यह फिल्म अपनी ईमानदारी और कमिंग-ऑफ-एज नजरिए की वजह से हमें तुरंत पसंद आ गई और श्रीति के पैशन और एनर्जी ने स्वाभाविक रूप से कहानी की भावना को और मजबूत किया।

आलिया ने क्यों चुनी ये फिल्म

यह मेरे और एटर्नल सनशाइन के लिए एक बहुत ही खास प्रोजेक्ट है और प्राइम वीडियो के साथ, हमें ऐसे पार्टनर मिले जो लगातार बोल्ड क्रिएटिव फैसले लेते हैं और असल में अलग तरह की कहानी कहने का सपोर्ट करते हैं, जो विचारों का एक स्वाभाविक मेल लगा, और इस कहानी के लिए अपने दर्शकों तक पहुंचने के लिए यह सही जगह थी।

alia bhatt (14)

मजेदार तरीके से किया अनाउंस

इस फिल्म को आलिया ने मजेदार तरीके से अनाउंस किया है। उन्होंने शाहीन के साथ एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वे बता रही हैं आखिर उन्होंने इस फिल्म को क्यों चुना। वीडियो में आलिया ने ‘शाय’ का लुक और फिल्म का टाइटल भी अनाउंस कर दिया है।

 

एटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस के बैनर तले आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट द्वारा प्रोड्यूस और ग्रिश्मा शाह और विकेश भूटानी द्वारा को-प्रोड्यूस की गई इस फिल्म को श्रीति मुखर्जी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इसके बारे में और ज्यादा डिटेल जल्द ही सामने आएंगी।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!