रायगढ़ 30/01/26// । रायगढ़ की शांत हवा एक बार फिर से जनाक्रोश से गर्म हो गई है। एक बच्चे के साथ सत्यनारायण बाबा के वीडियो से छेड़छाड़ कर वायरल कर दिया गया। इसके साथ ही तपस्वी बाबा पर अशोभनीय टिप्पणी की गई। अब बच्चे के पिता और साहू समाज ने इंस्टाग्राम यूजर के विरुद्ध एसपी से शिकायत की है। कई सालों से एक ही जगह तपस्यारत कोसमनारा के बाबा सत्यनारायण की छवि को धूमिल करने और असंख्य भक्तों की भावनाओं से खिलवाड़ करने के उद्देश्य से कुछ युवाओं ने भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। गुरुवार को रायगढ़ निवासी आशीष यादव ने एसपी को आवेदन भी दिया। उनका कहना है कि उनका पूरा परिवार बाबा सत्यनारायण बाबा का भक्त है। कुछ दिन पहले वे परिवार सहित बाबा धाम गए थे। वहां उनके बेटे को बाबाजी ने आशीर्वाद दिया।
इस दौरान का वीडियो उन्होंने बनाया था। इस वीडियो से छेड़छाड़ करते हुए एक युवक ने इंस्टाग्राम और फेसबुक में बाबाजी पर लांछन लगाए हैं। बाबाजी पर अशोभनीय टिप्पणी से आहत होकर उन्होंने पुलिस करने की मांग की है। इसके अलावा साहू समाज ने भी इस घटना पर कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। नगर निगम सभापति डिग्रीलाल साहू के नेतृत्व में समाज के लोग गुरुवार को एसपी ऑफिस पहुंचे थे। उनका कहना है कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने के उद्देश्य से ऐसा कृत्य किया गया है। सोशल मीडिया पर एक युवक ने बाबा सत्यनारायण के विरुद्ध अत्यंत आपत्तिजनक, अपमानजनक और भड़काऊ शब्दों का प्रयोग किया है।
यह भी पढ़े 👇
अब तक नहीं हुई पहचान
अब तक कोई शिकायत नहीं आने की वजह से पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। रायगढ़ में इस बात को लेकर भारी आक्रोश फैल गया है। रायगढ़ और बाहर भी बाबा सत्यनारायण के प्रति भारी आस्था है। इस तरह की टिप्पणियों से पूरे समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। अब पुलिस युवक की पहचान कर पकड़ने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम में किसी आकाश नामक आईडी से आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित किया गया
https://cgpolice.gov.in

