छत्तीसगढ़ में चार माओवादियों ने डाले हथियार, मुख्यधारा में लौटने वाले नक्सलियों पर था आठ लाख का इनाम

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में चार माओवादियों ने शुक्रवार को पुलिस के समक्ष हथियारों के साथ समर्पण किया। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में आइजी पी. सुंदरराज और पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के समक्ष इन माओवादियों ने मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पण करने वालों में पांच लाख का इनामी माओवादी सोढ़ी जोगा शामिल है।

HighLights

  1. आत्मसमर्पण करने वालों में पांच लाख का इनामी माओवादी सोढ़ी जोगा शामिल है
  2. अन्य माओवादियों में डाबर गंगा, सोढ़ी राजे और माड़वी बुधरी शामिल हैं

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में चार माओवादियों ने शुक्रवार को पुलिस के समक्ष हथियारों के साथ समर्पण किया। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में आइजी पी. सुंदरराज और पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के समक्ष इन माओवादियों ने मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया।

आत्मसमर्पण करने वालों में पांच लाख का इनामी माओवादी सोढ़ी जोगा शामिल है। अन्य माओवादियों में डाबर गंगा, सोढ़ी राजे और माड़वी बुधरी शामिल हैं, जिन पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

इन माओवादियों ने एसएलआर, इंसास, थ्री नाट थ्री और 303 राइफल सहित जिंदा कारतूस पुलिस को सौंपे। पुलिस अधिकारियों ने आत्मसमर्पित माओवादियों का स्वागत संविधान की पुस्तक भेंट कर किया और पुनर्वास नीति का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!