बलरामपुर/ 🙁 बलरामपुर सड़क हादसा ) शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. अनियंत्रित होकर सरिया लोड एक ट्रैक्टर पानी से भरे गहरे तालाब में जा समाया. इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर पर सवार एक अन्य व्यक्ति ने तालाब में कूदकर किसी तरह अपनी जान बचा ली
यह भी पढ़े 👇
https://cgcitynews.com/breaking-news-painful-death-of-a-bike-riding-youth-in-a-road-accident-police-is-investigating/
घटना की सूचना मिलते ही बलरामपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से चालक के शव को तालाब से बाहर निकाला गया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया. हादसा ऑफिसर क्लब के समीप हुआ बताया जा रहा है.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था और संतुलन बिगड़ने के कारण यह दुर्घटना हुई. फिलहाल कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl
ब्रेकिंग न्यूज़ // सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी

