ब्रेकिंग न्यूज़ // सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा/—पसान / 15/01/26 // कोरबा जिले के थाना पसान के मोहनपुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक अपनी बाइक से सड़क पर जा रहा था। सम्भवतः  तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिर पड़ा और सिर में गंभीर चोट लगने से अत्यधिक रक्तस्राव हो गया।
https://cgcitynews.com
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद बाइक सड़क पर पलट गई, जबकि युवक सड़क के बीचों-बीच लहूलुहान हालत में पड़ा रहा।

Accidental bike https://cgpolice.gov.in

आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को देखा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त की जा रही है। हादसे के कारणों का पुलिस द्वारा लगाया जा रहा है,   पुलिस द्वारा  आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाया जाए और नियमित गश्त बढ़ाई जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles