Korba News: IG Ramgopal Garg की नई पहल, थानों में QR Code से जनता दे सकेगी पुलिस पर सीधी राय

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा cgcitynews) पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग सोमवार को अपने प्रथम कोरबा प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों सहित पुलिस अधिकारियों की अहम बैठक लेकर कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में आईजी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पुलिस की कार्यप्रणाली ऐसी होनी चाहिए जिससे अपराधियों में भय बना रहे और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हो।

Korba Police QR Code

यह भी पढ़े 👇

https://cgcitynews.com/korba-collectors-pasan-hospital-inspection-instructions-to-stop-salaries-of-responsible-officers-who-are-angry-over-not-getting-salaries-of-nurses-for-4-months/
आईजी श्री गर्ग ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। इसी दिशा में पुलिस की कार्यशैली को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए जिले के सभी थानों में क्यूआर कोड जारी किए जाएंगे। इन क्यूआर कोड के माध्यम से आम नागरिक पुलिस के व्यवहार, कार्यशैली एवं कार्यवाही को लेकर अपनी फीडबैक सीधे दर्ज कर सकेंगे, जिससे पुलिस-जनसंपर्क और भरोसे को और मजबूती मिलेगी।

बैठक के दौरान आईजी श्री गर्ग द्वारा एक सशक्त तकनीकी मोबाइल एप्लीकेशन भी लॉन्च किया गया, जिसका उद्देश्य चोरी हुई मोटरसाइकिल एवं अन्य वाहनों की शीघ्र रिकवरी सुनिश्चित करना है। यह एप्लीकेशन आम जनता के लिए भी ओपन रहेगी, जिसमें कोई भी व्यक्ति संदिग्ध या चोरी के वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर उसका विवरण प्राप्त कर सकेगा। चोरी की पुष्टि होने पर इसकी जानकारी सीधे पुलिस को दी जा सकेगी, जिससे कार्रवाई में तेजी आएगी।

आईजी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नई तकनीक का अधिकतम उपयोग कर अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाया जाए और आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जनता की भागीदारी से ही पुलिस व्यवस्था और मजबूत बनती है।
आईजी के इस दौरे के दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सहित जिले के सभी थाना प्रभारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। कोरबा आगमन पर आईजी का स्वागत किया गया, वहीं एसपी सिद्धार्थ तिवारी द्वारा जिले में वर्तमान कानून-व्यवस्था की विस्तृत जानकारी आईजी को दी गई।

Korba Police QR Code

https://cgpolice.gov

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles