स्वास्थ्य मंत्री ने पेंड्रा में जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, स्टाफ की कमी दूर करने का दिया आश्वासन

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

स्वास्थ्य मंत्री ने पेंड्रा में जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, स्टाफ की कमी दूर करने का दिया आश्वासन

अस्पताल निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधन एवं कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री को जिला अस्पताल में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों की कमी की जानकारी दी। वहीं, पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष के पितृ शोक में उनके परिवार से मुलाकात की।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सोमवार को अल्प प्रवास पर पेंड्रा पहुंचे। प्रवास के दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह राठौर के पितृ शोक में लालपुर स्थित उनके निवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। स्वास्थ्य मंत्री ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों को इस दुखद घड़ी में संबल प्रदान किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री सीधे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल का अल्प समय में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने विभिन्न वार्डों का जायजा लिया और भर्ती मरीजों से बातचीत कर उपचार, दवाइयों एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों ने अपनी समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया।

अस्पताल निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधन एवं कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री को जिला अस्पताल में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों की कमी की जानकारी दी। कर्मचारियों ने बताया कि सीमित स्टाफ के कारण मरीजों को समुचित सेवाएं देने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिस पर अतिरिक्त स्टाफ की मांग रखी गई। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए और स्टाफ की कमी को शीघ्र दूर करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। अल्प प्रवास के पश्चात स्वास्थ्य मंत्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले से रवाना हो गए।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles