पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 लाख की 6 किलो चांदी जप्त, आरोपी गिरफ्तार

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

Poudi Police Silver Seizure Case
एमसीबी // Korea District News//                जिला एम.सी.बी. अंतर्गत थाना पौड़ी पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए लगभग 18 लाख रुपये मूल्य की 6 किलोग्राम चांदी के जेवर बरामद किए हैं। इस कार्रवाई को जिले की  उपलब्धियों में शामिल किया जा रहा है।

Letest News 👇

https://cgcitynews.com

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 03/02/2026 को प्रार्थी सौरभ सरकार द्वारा थाना पौड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि अज्ञात आरोपियों ने रात्रि के समय उनके घर में घुसकर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर, सिक्के, लैपटॉप एवं मोबाइल फोन चोरी कर लिए हैं। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।

👮‍♀️ वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में शुरू हुई कार्रवाई
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमती रत्ना सिंह (IPS), पुलिस अधीक्षक जिला एम.सी.बी. के मार्गदर्शन तथा श्री पुष्पेंद्र नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं श्रीमती दीपिका मिंज, सीएसपी चिरमिरी के निर्देशन में थाना प्रभारी पौड़ी निरीक्षक विवेक पाटले के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

आरोपियों की गिरफ्तारी

मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि केराडोल बस्ती, पौड़ी क्षेत्र में राजिम बंसल (उम्र 18 वर्ष) एवं दो विधि से संघर्षरत बालक संदिग्ध रूप से घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने सादे कपड़ों में दबिश दी, जहां पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, लेकिन तत्परता दिखाते हुए तीनों को पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने—
02 लैपटॉप
04 मोबाइल फोन
03 पीतल की थालियाँ
सोने-चांदी के जेवर व सिक्के (कीमत लगभग 5 लाख रुपये)
बरामद किए।

Poudi Police Silver Seizure Case
Poudi Police Silver Seizure Case

🔴 सर्चिंग में बड़ी सफलता

इसी प्रकरण में सर्चिंग के दौरान केराडोल साजा पहाड़ मुख्य मार्ग के समीप एक टेकरी क्षेत्र से पुरानी साड़ी में लिपटी वजनदार पोटली बरामद की गई। पोटली में नए चांदी के जेवर पाए गए।
तौल कराने पर चांदी के जेवरों का वजन 06 किलोग्राम पाया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 18 लाख रुपये आंकी गई है। बरामद जेवरों में करधन, पायल, सांठी, कंगन एवं चूड़ियाँ शामिल हैं। वैधानिक प्रक्रिया के तहत धारा 106 BNSS में गवाहों की उपस्थिति में जप्ती की गई।

👏 पुलिस टीम की सराहना

इस उत्कृष्ट कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (IPS) ने थाना प्रभारी विवेक पाटले सहित एएसआई कमलेश पाण्डेय, एएसआई पूरन रजवाड़े, प्रधान आरक्षक अशोक मलिक एवं आरक्षक प्रदीप पाण्डेय की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

प्रकरण में जप्त चांदी के जेवरों की विस्तृत जांच जारी है।

Join YouTube 👇

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl
https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

Home


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles