Bastar Pandum 2026: छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति पर मंत्रमुग्ध हुए लोग, यकीन न हो तो देखें ये मनमोहक तस्वीरें

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

Bastar Pandum 2026//       छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर का ऐतिहासिक लालबाग मैदान बस्तर पंडुम 2026 के आगाज के साथ ही अपनी विविध कलाओं से सबको मोहित कर रहा है।

Bastar Pandum 2026: People were mesmerized by Chhattisgarh tribal culture; see here photos

बस्तर पंडुम 2026 का शानदार आगाज

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर का ऐतिहासिक लालबाग मैदान बस्तर पंडुम 2026 के आगाज के साथ ही अपनी विविध कलाओं से सबको मोहित कर रहा है। सभी छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति को देखकर मंत्रमुग्ध हो रहे हैं।

Bastar Pandum 2026: People were mesmerized by Chhattisgarh tribal culture; see here photos
बस्तर पंडुम का शानदार रंगारंग आगाज हुआ।
यह पंडुम लोक-संस्कृति के एक विशाल संगम के रूप में तब्दील हो गया है। सात से नौ फरवरी तक तीन दिवसीय इस भव्य महोत्सव के प्रथम दिवस पर जब छत्तीसगढ़ समेत अलग-अलग राज्यों के आदिवासी नर्तक टीम मंच पर उतरे, तो बस्तर की फिजाओं में सौंधी मिट्टी की महक घुल गई।
Bastar Pandum 2026: People were mesmerized by Chhattisgarh tribal culture; see here photos
इस आयोजन में विविधता में एकता की एक जीवंत तस्वीर देखने को मिली।
आयोजन के पहले दिन की शाम पूरी तरह से अंतरराज्यीय लोकनृत्यों के नाम रही, जहां विविधता में एकता की एक जीवंत तस्वीरें देखने को मिलीं।
Bastar Pandum 2026: People were mesmerized by Chhattisgarh tribal culture; see here photos
दूसरे प्रदेशों से आए जनजातीय दलों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बिखेरा मनमोहक रंग
सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण दूसरे प्रदेशों से आए जनजातीय दलों की मनमोहक प्रस्तुतियां भी रहीं, जिन्होंने दर्शकों को अपनी कुर्सियों से बंधे रहने पर मजबूर कर दिया।
Bastar Pandum 2026: People were mesmerized by Chhattisgarh tribal culture; see here photos
मध्य प्रदेश के कलाकारों ने ‘गुदुम बाजा नाच’ की थाप छेड़ी।
मंच पर जैसे ही पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के कलाकारों ने ‘गुदुम बाजा नाच’ की थाप छेड़ी, तो वाद्य यंत्रों की गूंज से पूरा वातावरण ऊर्जा से सराबोर हो गया।
Bastar Pandum 2026: People were mesmerized by Chhattisgarh tribal culture; see here photos
इस जोश के बीच आंध्र प्रदेश की ‘डिमसा’ नृत्य की लय और सामूहिक पद-संचालन ने दर्शकों को एक अलग ही दुनिया की सैर कराई।
Bastar Pandum 2026: People were mesmerized by Chhattisgarh tribal culture; see here photos
सांस्कृतिक रंगों का यह सिलसिला यहीं नहीं थमा तेलंगाना के ‘लम्बाड़ी’ और कर्नाटक के ‘बंजारा’ नृत्य ने अपनी चटक रंग-बिरंगी वेशभूषा और पारंपरिक आभूषणों की खनक से लालबाग मैदान की रौनक बढ़ा दी।
Bastar Pandum 2026: People were mesmerized by Chhattisgarh tribal culture; see here photos
इन नृत्यों में बंजारा समुदाय की जीवनशैली और उल्लास साफ झलक रहा था। वहीं महाराष्ट्र से आए दल ने ‘लिंगो नाच’ के जरिए अपनी पुरातन परंपरा, आस्था और कला का ऐसा अद्भुत संगम प्रस्तुत किया कि उपस्थित कला प्रेमी देर तक तालियां बजाते रहे।
Bastar Pandum 2026: People were mesmerized by Chhattisgarh tribal culture; see here photos

इन विविध नृत्यों ने यह सिद्ध कर दिया कि भाषा और क्षेत्र भले ही अलग हो, लेकिन सुर, ताल और भावनाओं की भाषा एक है।

Bastar Pandum 2026: People were mesmerized by Chhattisgarh tribal culture; see here photos
दर्शकों की भारी भीड़ और उनकी उत्साहजनक प्रतिक्रिया ने बस्तर पण्डुम के पहले दिन को यादगार बना दिया, जिससे आने वाले दो दिनों के लिए भी उत्सुकता और बढ़ गई है।
Join YouTube 👇

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles