कोरबा :कोरबा डीजल चोर नवीन कश्यप पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे तड़ीपार कर दिया है। कलेक्टर के आदेश के अनुसार आरोपी को 9 जिलों से एक साल के लिए निष्कासित किया गया है और 24 घंटे के भीतर जिला छोड़ने का निर्देश दिया गया है।
जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने बांकीमोंगरा क्षेत्र के एक आदतन अपराधी के खिलाफ जिला बदर का आदेश जारी किया है।
Latest News 👇👇
0 इन जिलों की सीमाओं में प्रवेश पर लगा प्रतिबंध
छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं 5 के तहत जारी इस आदेश के अनुसार, नवीन कश्यप (31 वर्ष), पिता-स्व. रामदयाल कश्यप, निवासी शांति नगर बल्गी को अगले 01 वर्ष के लिए निम्नलिखित जिलों से निष्कासित कर दिया गया है:
* कोरबा
* बिलासपुर
* जांजगीर-चांपा
* सक्ती, रायगढ़
* सरगुजा, सूरजपुर
* मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
* गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही
0 कोयला खदानों में डीजल चोरी का है आरोपी
कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि आरोपी को 24 घंटे के भीतर जिला सीमा से बाहर जाना होगा। जब तक यह आदेश प्रभावी रहेगा, वह बिना अनुमति इन जिलों में प्रवेश नहीं कर सकेगा। गौरतलब है कि नवीन कश्यप कोयला खदानों से डीजल चोरी के कई मामलों में पुलिस का वांछित आरोपी रहा है और उसकी आपराधिक गतिविधियों के कारण क्षेत्र में अशांति बनी हुई थी।
ब्रेकिंग न्यूज़ // सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी

