Chhattisgarh BJP poster war on Congress: राज्यसभा सांसद और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल के पॉडकास्ट में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बीजेपी में शामिल होने के मिले संकेत के दावे के बाद प्रदेश की सियासत गर्म है।




जब प्रदेश के नेता (पोस्टर के मुताबिक, पीसीसी चीफ दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत) पार्टी की गिरती साख और भूपेश बघेल के बयानों से हो रहे नुकसान पर चिंता जता रहे हैं। वहीं राहुल गांधी अपने खुद का राजनीतिक अस्तित्व बचाने में लगे हैं। कार्टून के जरिए जनता को यह बताने की कोशिश की गई है कि जिस पार्टी के नेता आपस में ही एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हों, वे प्रदेश या देश का भला कैसे कर सकता है। कथित बयान को व्यंग्यात्मक अंदाज में पेश किया गया है।
भाजपा के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर भूपेश बघेल और कांग्रेस नेतृत्व को लेकर व्यंग्यात्मक पोस्टर जारी किया गया है। एआई आधारित तस्वीर से भूपेश बघेल, दीपक बैज और चरण दास महंत को दिखाया गया है। बता दें कि राज्यसभा सांसद और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल के पॉडकास्ट में पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए इशारे ही इशारे में संकेत मिले थे।
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है,जिसमें जनहित की सूचनाएं,समसामयिक घटनाओं पर अधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी. cgcitynews.com इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साईट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा ,इसके लिए cgcitynews.com या उसके स्वामी ,मुद्रक , प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।
