छत्तीसगढ़ बीजेपी का कार्टून वार: पूर्व सीएम भूपेश बघेल और सांसद राहुल गांधी पर कसा तीखा तंज, बोली- ये नेता…

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

Chhattisgarh BJP poster war on Congress: राज्यसभा सांसद और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल के पॉडकास्ट में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बीजेपी में शामिल होने के मिले संकेत के दावे के बाद प्रदेश की सियासत गर्म है।

Chhattisgarh BJP poster war: Taunted former CM Bhupesh Baghel and MP Rahul Gandhi
बीजेपी ने कार्टून पोस्ट कर कांग्रेस पर कसा तीखा तंज
Chhattisgarh BJP poster war on Congress: राज्यसभा सांसद और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल के पॉडकास्ट में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बीजेपी में शामिल होने के मिले संकेत के दावे के बाद प्रदेश की सियासत गर्म है। बीजेपी और कांग्रेस नेता एक-दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। मामले में सियासत गरमाई हुई है। अब छत्तीसगढ़ बीजेपी ने कार्टून वार कर पूर्व सीएम भूपेश बघेल और सांसद राहुल गांधी पर तीखा तंज कसा है।

बीजेपी सोशल मीडिया सेल के प्रदेश संयोजक मितुल कोठारी ने सोशल मीडिया पर एक कार्टून पोस्ट कर कांग्रेस पार्टी की वर्तमान दुर्दशा और उसके शीर्ष नेतृत्व की संवेदनहीनता पर तीखा तंज कसा है। इस कार्टून तंज कसते हुए यह निशाना साधा गया है कि किस प्रकार छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और केंद्रीय नेतृत्व के बीच अविश्वास की खाई गहरा गई है।

जब प्रदेश के नेता (पोस्टर के मुताबिक, पीसीसी चीफ दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत) पार्टी की गिरती साख और भूपेश बघेल के बयानों से हो रहे नुकसान पर चिंता जता रहे हैं। वहीं राहुल गांधी अपने खुद का राजनीतिक अस्तित्व बचाने में लगे हैं। कार्टून के जरिए जनता को यह बताने की कोशिश की गई है कि जिस पार्टी के नेता आपस में ही एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हों, वे प्रदेश या देश का भला कैसे कर सकता है।  कथित बयान को व्यंग्यात्मक अंदाज में पेश किया गया है।

भाजपा के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर भूपेश बघेल और कांग्रेस नेतृत्व को लेकर व्यंग्यात्मक पोस्टर जारी किया गया है। एआई आधारित तस्वीर से भूपेश बघेल, दीपक बैज और चरण दास महंत को दिखाया गया है। बता दें कि राज्यसभा सांसद और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल के पॉडकास्ट में पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए इशारे ही इशारे में संकेत मिले थे।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles