सलीम खान ICU में भर्ती: अचानक बिगड़ी तबीयत, सलमान खान समेत पूरा परिवार अस्पताल में

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

मुंबई। हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रीनराइटर और मशहूर जोड़ी ‘सलीम-जावेद’ के सदस्य सलीम खान की तबीयत अचानक बिगड़ने से उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में icu-में-भर्ती  कराया गया है। इस खबर के सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और फैंस में चिंता का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, सलीम खान को चक्कर आने की शिकायत के बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच में ब्लड क्लॉट की समस्या सामने आई। डॉक्टरों ने उन्हें एहतियातन ICU में भर्ती कर क्लोज ऑब्जर्वेशन में रखा है। राहत की बात यह है कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

Read 👇👇👇सलीम-खान-icu-में-भर्ती

https://cgcitynews.com
इस दौरान उनके बेटे और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान सहित परिवार के अन्य सदस्य—अलविरा अग्निहोत्री, आयुष शर्मा और अतुल अग्निहोत्री—अस्पताल में मौजूद हैं और लगातार उनकी देखभाल कर रहे हैं।
खबर मिलते ही सलीम खान के करीबी दोस्त और मशहूर गीतकार जावेद अख्तर भी अस्पताल पहुंचे। वहीं अभिनेता संजय दत्त ने भी उनका हालचाल जाना।
अस्पताल प्रशासन की ओर से बताया गया है कि सलीम खान की सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है और कल सुबह 11 बजे आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा।
गौरतलब है कि सलीम खान ने ‘शोले’, ‘दीवार’ और ‘ज़ंजीर’ जैसी ऐतिहासिक फिल्मों की कहानी लिखकर हिंदी सिनेमा को नई दिशा दी। उनके योगदान को आज भी फिल्म इंडस्ट्री में बेहद सम्मान के साथ याद किया जाता है।
फिलहाल फैंस और फिल्म इंडस्ट्री सलीम खान के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

 

Home

 

प्राइवेट जेट की उड़ान से मचा कौतूहल, नई कोयला खदान पर सवाल


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles