Raipur //छत्तीसगढ़ बजट 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी 24 फरवरी को विधानसभा में अपना तीसरा बजट पेश करेंगे। बजट सत्र की शुरुआत 23 फरवरी से होगी, जिसके अगले ही दिन राज्य सरकार जनता के सामने अपना आर्थिक रोडमैप रखेगी।
तीसरा बजट पेश करेंगे ओपी चौधरी(छत्तीसगढ़ बजट 2026)
वित्त मंत्री ओपी चौधरी छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त मंत्री हैं। ओपी चौधरी 24 फरवरी को तीसरी बार अपना बजट पेश करेंगे। 2024-25 के बजट की कॉपी ओपी चौधरी ने अपने हाथों से लिखी थी।
वित्त मंत्री ने बजट सत्र के बारे में जानकारी देते हुए कहा- “23 फरवरी से बजट सत्र का आगाज होने जा रहा है। संभवत 24 फरवरी को बजट प्रस्तुत होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में हमारी सरकार यह तीसरा बजट प्रस्तुत करेगी। 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य की दीर्घकालिक योजना में हमारा हर बजट छत्तीसगढ़ विजन 2047 की ओर एक-एक कदम के रुप में अल्पकालिक योजना की तरह कार्य करेगा।”
सरकार का तीसरा बजट होगा। उन्होंने याद दिलाया कि पहला बजट ज्ञान, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं को समर्पित था, जबकि दूसरा बजट ‘गति’ की रणनीति पर आधारित था। उन्होंने बताया कि इस बार बजट गुड गवर्नेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी, टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल ग्रोथ जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर केंद्रित होगा।
उन्होंने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है और छत्तीसगढ़ भी उसी दिशा में काम करेगा। इसके लिए शॉर्ट-टर्म प्लानिंग के जरिए एक-एक कदम आगे बढ़ाया जाएगा। बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा और अगले ही दिन सरकार अपना तीसरा बजट राज्य की जनता के सामने रखेगी।
Balrampur News :: पिटाई से एक ग्रामीण की मौत, मारपीट के आरोप मे SDM समेत चार लोग हिरासत मे

