बिलासपुर से मिर्जापुर तक 3.35 करोड़ लूट केस: एनकाउंटर के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

Bilaspur // छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सराफा कारोबारी के साथ हुई करोड़ों की लूट के आरोपियों की फरारी का अंत आखिरकार उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के जंगलों में हुआ। पुलिस की मुस्तैदी और ‘यूपी वाला स्टाइल’ रंग लाया!

https://cgcitynews.com

0 वारदात से एनकाउंटर तक की पूरी कहानी:

📍 बिलासपुर (मंगलवार रात): सरकंडा इलाके में महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी पर जानलेवा हमला कर लुटेरों ने 2 किलो सोना और साढ़े तीन लाख कैश (कुल ₹3.35 करोड़) लूट लिया। वारदात इतनी खौफनाक थी कि लुटेरों ने कारोबारी के सिर पर हथौड़े से वार किया था।

📍 मिर्जापुर, यूपी (बुधवार/गुरुवार): बिलासपुर पुलिस के इनपुट पर यूपी पुलिस ने मिर्जापुर के सारादह जंगल के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देख लुटेरों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में शॉर्ट एनकाउंटर हुआ, जिसमें मुख्य आरोपी विजय लाम्बा और उसके एक साथी के पैर में गोली लगी।

 

0 ऑपरेशन की बड़ी बातें:
* लंगड़ाते हुए सरेंडर: गोली लगने के बाद शातिर गिरोह के हौसले पस्त हो गए और उन्होंने सरेंडर कर दिया। कुल 5 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।
* बड़ी रिकवरी: पुलिस ने लूट की कार और कुछ माल बरामद कर लिया है। बाकी की बरामदगी के लिए पूछताछ जारी है।
* स्मार्ट पुलिसिंग: आईजी रामगोपाल गर्ग की मॉनिटरिंग और बिलासपुर पुलिस की टेक्निकल टीम ने सीसीटीवी और टावर डंप के जरिए लुटेरों का रूट ट्रेस किया, जिससे यूपी पुलिस को सटीक लोकेशन मिली।
यूपी पुलिस आज (19 फरवरी) इस पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा करेगी, जिसके बाद बिलासपुर पुलिस इन्हें ट्रांजिट रिमांड पर छत्तीसगढ़ लाएगी।
घायल सराफा कारोबारी संतोष तिवारी के जल्द स्वस्थ होने की कामना। पुलिस की इस अंतरराज्यीय कार्रवाई को सलाम!

 

रायगढ़ में गुब्बारा विक्रेता दंपत्ति से मारपीट, बिहार के 4 आरोपी गिरफ्तार – SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

 

Balrampur News :: पिटाई से एक ग्रामीण की मौत, मारपीट के आरोप मे SDM समेत चार लोग हिरासत मे


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles