डिलीवरी के बाद पैसे मांगने पर 2 नर्स सस्पेंड, वीडियो वायरल

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

Bilaspur // जिला अस्पताल बिलासपुर में डिलीवरी के बाद पैसे मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दो नर्सों को सस्पेंड कर दिया, स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की है। कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं बिलासपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
शिकायत में बताया गया था कि, स्टाफ नर्स लक्ष्मी वर्मा और संजू चौरसिया द्वारा प्रसव हितग्राहियों से अस्पताल में ‘खर्च’ और ‘फार्म जमा’ करने के नाम पर पैसों की मांग की जा रही थी। जांच में प्रथम दृष्टया यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के विपरीत पाया गया। इसके  बाद दोनों नर्सों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में दोनों का मुख्यालय कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बिलासपुर निर्धारित किया गया है। आदेश 25 फरवरी को जारी किया गया।

👇👇

https://cgcitynews.com

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि, मरीजों से किसी भी प्रकार की अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मालूम हो कि जिला अस्पताल में डिलीवरी के बाद मरीजों के परिजनों से कथित तौर पर ‘खर्चापानी’ के नाम पर पैसे मांगे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो में एक महिला स्टाफ प्रसव के बाद परिजनों से रकम की मांग करती नजर आ रही है। परिजनों का आरोप है कि यह मांग ‘रिवाज’ बताकर की जाती है, जबकि सरकारी अस्पतालों में प्रसव से जुड़ी सभी सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क होती हैं। वीडियो में महिला स्टाफ यह कहते हुए भी सुनाई दे रही है कि ‘एक में लुहू, पांच उमन ज्यादा नहीं’, जिसे लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं।

 

मिठाई, खर्चा पानी व रिवाज के नाम से ले रहे पैसे

जिला अस्पताल के मातृ-शिशु भवन में प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं के परिजनों से अस्पताल के डॉक्टर नर्स व अन्य स्टाफ द्वारा डिलीवरी होने के बाद मिठाई खर्चापानी के नाम से एक रिवाज चलाया जा रहा है। वहीं नार्मल डिलीवरी होने पर भी पैसे की मांग की जाती है। तथा ऑपरेशन से डिलीवरी होने पर बख्शीश के तौर पर पैसे स्टाफ द्वारा लिया जाता है। उसके बाद भी इन पर कार्रवाई नहीं की जाती है।

 

नवजात बच्चे का Aadhaar Card कैसे बनवाएं? घर बैठे ऑनलाइन ऐसे करें Baal Aadhaar अप्लाई

 

Home

 

Balrampur News :: पिटाई से एक ग्रामीण की मौत, मारपीट के आरोप मे SDM समेत चार लोग हिरासत मे


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles