Janjgir Champa News // छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दर्दनाक Janjgir Champa Road Accident सामने आया है। नवागढ़ थाना क्षेत्र के सेमरा-अवरीद मार्ग पर स्थित खतरनाक मोड़ के पास तालाब के समीप मोटरसाइकिल और चारपहिया वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस Janjgir Champa Road Accident में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद करते हुए घायल युवक को नवागढ़ के राछाभाठा अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक का प्राथमिक परीक्षण किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। जांच के बाद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इस Janjgir Champa Road Accident के बाद इलाके में शोक का माहौल बन गया।
मृतक की पहचान पामगढ़ ब्लॉक के भैंसो मदनपुर निवासी अभिषेक कश्यप (19 वर्ष) के रूप में हुई है। वह साखूराम कश्यप का पुत्र बताया जा रहा है। युवक की अचानक मौत से परिवार में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलते ही नवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि इस Janjgir Champa Road Accident के पीछे तेज रफ्तार या लापरवाही की आशंका हो सकती है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
👉 “ये भी पढ़ें
मनेन्द्रगढ़ बस हादसा: कन्या विवाह जा रहे 54 जोड़े घायल, ड्राइवर फरार
https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl
Balrampur News :: पिटाई से एक ग्रामीण की मौत, मारपीट के आरोप मे SDM समेत चार लोग हिरासत मे


