Raigarh / sakti // सक्ती में यातायात पुलिस की सतर्कता से रायगढ़ से चोरी हुआ लोहे के एंगल से भरा ट्रेलर पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार थाना कोतरारोड रायगढ़ क्षेत्र से ट्रेलर क्रमांक RJ 48 GP 3147 चोरी हो गया था। रायगढ़ पुलिस कंट्रोल द्वारा इसकी सूचना सक्ती पुलिस कंट्रोल को दी गई और वाहन को पकड़ने के लिए अलर्ट जारी किया गया।
सक्ती पुलिस कंट्रोल द्वारा वायरलेस के माध्यम से सूचना प्रसारित की गई। इसके बाद यातायात प्रभारी निरीक्षक वाय. एन. शर्मा ने हाईवे पेट्रोलिंग टीम और चेकिंग प्वाइंट पर तैनात कर्मचारियों को तत्काल नाकाबंदी करने के निर्देश दिए।
मसनिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने ट्रेलर को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन को कट मारकर भाग निकला। इसके बाद कंचनपुर में भी पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, मगर चालक नहीं रुका।
दो बार प्रयास असफल होने के बाद जेठा में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास हाईवे पेट्रोलिंग टीम को सड़क जाम कर नाकाबंदी करने का निर्देश दिया गया। पुलिस ने सड़क पर अन्य वाहनों को रोककर ट्रेलर को घेर लिया। पीछे से यातायात पुलिस की पेट्रोलिंग टीम लगातार वाहन का पीछा कर रही थी।
आखिरकार पुलिस ने ट्रेलर को पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम कुलदीप राज, पिता हिम्मत सिंह, निवासी प्रतापपुर थाना सावड़ा जिला अजमेर (राजस्थान) बताया।
पूरी जानकारी पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर को दी गई। उनके निर्देश पर चालक को सुरक्षित थाना बाराद्वार में रखा गया और रायगढ़ पुलिस को सूचना दी गई। बाद में कोतरारोड रायगढ़ की पुलिस टीम पहुंचकर आरोपी चालक को अपने सुपुर्द लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Latest update के लिए cgcitynews.com पढ़ते रहें”👇👇
अकलतरा में बंटी इलेक्ट्रिकल्स के गोदाम में भीषण आग, दमकल फेल
Balrampur News :: पिटाई से एक ग्रामीण की मौत, मारपीट के आरोप मे SDM समेत चार लोग हिरासत मे


