पसान पंचायत में गंदगी का कहर! ढक्कन विहीन नालियां कचरे से जाम, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी – ग्रामीण परेशान

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा / पसान // कोरबा जिले के ग्राम पंचायत पसान में इन दिनों सफाई व्यवस्था की गंभीर समस्या सामने आ रही है। गांव के कई इलाकों में नालियों पर ढक्कन नहीं होने के कारण उनमें कचरा भरता जा रहा है, जिससे नालियां पूरी तरह जाम हो रही हैं। इस समस्या के चलते स्थानीय लोगों को रोजाना काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि खुले नालों में प्लास्टिक, घरेलू कचरा और मिट्टी जमा होने से पानी की निकासी बाधित हो गई है। नालियों के जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है, जिससे बदबू और मच्छरों की समस्या भी बढ़ती जा रही है। इससे बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है।
स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को भी गंदगी के कारण असुविधा हो रही है। कई स्थानों पर नालियां ओवरफ्लो होकर सड़क तक पहुंच रही हैं, जिससे आने-जाने में दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार पंचायत और जिम्मेदार अधिकारियों को जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

यह खबर भी पढ़े 👇👇

आस्था और परंपरा का संगम: नवरात्र में अखंड ज्योतियों से जगमगा उठते हैं छत्तीसगढ़ के मंदिर

लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द नालियों की सफाई करवाई जाए और उन पर मजबूत ढक्कन लगाए जाएं, ताकि कचरा न गिरे और पानी की निकासी सुचारू रूप से हो सके। यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

 

अड़सरा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की महापंचायत, कोल खदान निरस्तीकरण की मांग

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles