36.2 C
Madhya Pradesh
Sunday, April 19, 2026

दंतैल हाथी ने पसान रेंज मे मचाया उत्पात, ग्रामीण महिला का घर को पहुंचाया नुकसान

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा –  जिले के कटघोरा वन मंडल अंतर्गत पसान रेंज के मेरउड़ पहाड़ से बीती रात एक दंतैल हाथी झुंड से बिछड़कर जटगा ग्राम पंचायत के बांधापारा बस्ती में घुस गया और जमकर उत्पात मचाया। अचानक हाथी के पहुंचने से बस्ती में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह उसे खदेड़ा, जिसके बाद वह जंगल के रास्ते केंदई रेंज की ओर बढ़ गया। जानकारी के अनुसार कटघोरा वन मंडल में 49 हाथियों का दल पिछले कई दिनों से मेरउड़ पहाड़ पर डेरा डाले हुए है। पहाड़ पर बने नाले में पर्याप्त पानी और जंगल में भरपूर चारा होने के कारण हाथियों का झुंड नीचे नहीं उतर रहा है और रातभर पहाड़ पर ही विचरण कर रहा है। इसी बीच बीती रात एक दंतैल हाथी दल से अलग हो गया और पहाड़ से उतरकर पास की बस्ती में पहुंच गया।बांधापारा बस्ती में घुसे हाथी ने कमियाबाई पति मोहितराम के घर को निशाना बनाते हुए उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घर में रखे धान और महुआ को भी खा गया और बिखेर दिया।घटना के बाद पीड़ित महिला बेघर हो गई है। ग्रामीणों द्वारा शोर मचाकर हाथी को खदेड़ने के बाद वह जंगल की ओर भाग गया और केंदई रेंज में प्रवेश कर गया।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला सुबह मौके पर पहुंचा और नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार हाथी के उत्पात से महिला को हजारों रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। विभाग द्वारा सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पीड़ित महिला को क्षतिपूर्ति राशि प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़े 👇👇

 

कोरबा में वन विभाग की फिल्मी अंदाज में कार्रवाई: साल लकड़ी से भरा ट्रक जब्त, 3 लाख की तस्करी का खुलासा

 

कोरबा में रूंगटा माइंस के खिलाफ आंदोलन तेज, ग्रामीणों ने SECL का सामान लेने से किया इंकार


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!