सक्ती में रेत माफियाओं पर ग्रामीणों का बड़ा एक्शन: महानदी में उतरकर 12 हाइवा और मशीनें रोकीं

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

सक्ती। जिले के मालखरौदा क्षेत्र अंतर्गत मरघट्टी गांव में अवैध रेत उत्खनन को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। लंबे समय से महानदी में चल रहे अवैध खनन से परेशान ग्रामीणों ने आज खुद मोर्चा संभालते हुए बड़ी कार्रवाई कर दी।
मरघट्टी गांव में ग्रामीणों द्वारा महानदी में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रदर्शन
मरघट्टी गांव में ग्रामीणों द्वारा महानदी में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रदर्शन
जानकारी के अनुसार, सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण सीधे महानदी के बीच पहुंच गए और वहां चल रहे रेत उत्खनन कार्य को रोक दिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद चेन माउंटेन मशीन को बंद करा दिया और रेत से भरे करीब 12 हाइवा वाहनों को भी रोक लिया।
मरघट्टी गांव में ग्रामीणों द्वारा महानदी में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रदर्शन
मरघट्टी गांव में ग्रामीणों द्वारा महानदी में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रदर्शन
ग्रामीणों का आरोप है कि महानदी में लंबे समय से लगातार रेत निकासी की जा रही है, जिससे नदी का प्राकृतिक स्वरूप बिगड़ रहा है। साथ ही इससे पर्यावरण पर भी गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन और खनिज विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा था।
आज यही आक्रोश प्रदर्शन के रूप में सामने आया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन और खनिज विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अवैध उत्खनन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
हालांकि खबर लिखे जाने तक मौके पर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा था, जिससे ग्रामीणों की नाराजगी और बढ़ गई है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और क्या अवैध रेत उत्खनन पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी या नहीं।
मरघट्टी गांव से उठी यह आवाज अब प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।

यह भी पढ़े 👇👇

छत्तीसगढ़ में राशन दुकानों के समय में बदलाव, जानिए अनाज मिलने की नई टाइमिंग

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

कलेक्टर के निर्देश पर लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार*

रायगढ़ में गुब्बारा विक्रेता दंपत्ति से मारपीट, बिहार के 4 आरोपी गिरफ्तार – SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

कोरबा में रूंगटा माइंस के खिलाफ आंदोलन तेज, ग्रामीणों ने SECL का सामान लेने से किया इंकार


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles