Gold Silver Price Crash: अमेरिका-ईरान तनाव से भारी गिरावट, चांदी ₹2700 फिसली; कितना सस्ता हुआ सोना?

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

Gold Silver Price Today: अमेरिका-ईरान तनाव के कारण भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में सोना ₹300 और चांदी ₹2,700 सस्ती हुई, जबकि वैश्विक बाजार में हल्की रिकवरी दिखी।

  1. सोना ₹300, चांदी ₹2,700 तक सस्ती हुई
  2. अमेरिका-ईरान तनाव और डॉलर की मजबूती कारण
  3. विशेषज्ञों की नजर फेडरल रिजर्व की बैठक पर

ग्लोबल मार्केट में जारी उठापटक और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ती अनिश्चितता के चलते आज भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 300 रुपए टूटकर 1.57 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई और यह 2,700 रुपए फिसलकर 2.55 लाख रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) के स्तर पर बंद हुई।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव अब टैक्स सहित 1,57,000 रुपए प्रति 10 ग्राम (gold price today) हो गया है।

क्यों गिरे सोने-चांदी के दाम?

कीमतों में इस नरमी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रही राजनीतिक हलचल है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता विफल होने की खबरों ने बाजार में अनिश्चितता बढ़ा दी है।

हालांकि, राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने संघर्ष विराम (US-Iran Ceasefire) की अवधि बढ़ाने का फैसला लिया है, लेकिन बातचीत में किसी ठोस नतीजे पर न पहुंच पाने के कारण डॉलर और कच्चे तेल को मजबूती मिली, जिसका सीधा दबाव कीमती धातुओं पर पड़ा।

क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स?

बाजार के जानकारों का मानना है कि निवेशक अभी ‘इंतजार करो और देखो’ की नीति अपना रहे हैं। एलकेपी सिक्योरिटीज के जतीन त्रिवेदी के अनुसार,

सोने की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी, लेकिन ट्रंप के विरोधाभासी बयानों ने बाजार में अस्थिरता पैदा कर दी है। वैश्विक संकेतों के कारण कीमतों में तेज लेकिन कम समय के लिए उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।”

आगे क्या होगा?

एक्सपर्ट्स की नजर अब 29 अप्रैल को होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति बैठक पर टिकी है। इस बैठक में लिए जाने वाले फैसले ही सोने और चांदी की अगली दिशा तय करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

वैश्विक बाजार में हाजिर चांदी 1.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.80 डॉलर प्रति औंस पर रही, जबकि सोना 0.48 प्रतिशत चढ़कर 4,742.97 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। भारतीय बाजार में गिरावट के बावजूद वैश्विक बाजार में हल्की रिकवरी के संकेत हैं, जिससे आने वाले दिनों में बाजार और भी वोलाटाइल रह सकता है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!