असम में बेटी ने काट दी मां की गर्दन, रात भर कटे हुए सिर को अपने पास रखा; लोगों ने लगाया काले जादू का आरोप

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले में एक 19 वर्षीय लड़की ने अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी और रात भर कटा हुआ सिर अपने साथ रखा।

  1. 19 साल की बेटी ने मां का सिर धड़ से अलग किया
  2. रात भर कटा सिर अपने साथ रखा
  3. काला जादू या नशे के प्रभाव की आशंका, जांच जारी

असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले में एक 19 साल की लड़की ने बुधवार को अपनी मां का सिर काट दिया और अपने पिता और बहन को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार, इस घटना को अंजाम देने के बाद वह कटा हुआ सिर लेकर भाग गई और अगली सुबह गिरफ्तार होने से पहले पूरी रात उसे अपने साथ रखा।

डेरामुख लालुंग गांव की रहने वाली पूजा मलंग ने इस घटना को अंजाम दिया। उसकी उम्र 19 साल और उसकी मृतक मां अनुमाई की उम्र 42 साल बताई जा रही है। लोगों की माने तो आरोपी ने ‘दाओ’ (एक तरह का चाकू) से हमला किया और महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया। वहीं, जब उसके पिता, प्रेमेंद्र मलंग, और बहन ने अनुमाई को बचाने की कोशिश की, तो पूजा ने उन पर भी हमला कर दिया।

आरोपी के पास से पूजा-पाठ से जुड़ी चीजें बरामद

पुलिस ने बताया कि परिवार ने मां और बेटी के बीच किसी भी तरह के झगड़े की कोई शिकायत नहीं की थी। कुछ स्थानीय लोगों का दावा है कि, आरोपी लड़की शायद ‘काला जादू’ जैसी चीजों में शामिल थी, जबकि कुछ अन्य लोगों का कहना है कि वह किसी नशे के असर में थी।

हालांकि, जांच के दौरान, अधिकारियों ने उस जगह से एक हंसिया, कैंची और पूजा-पाठ से जुड़ी कुछ चीजें बरामद की, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया था। इन चीजों में तेल, सिंदूर और एक मिट्टी का बर्तन शामिल था। अधिकारियों ने बताया कि पूजा मलंग पर हत्या करने और खतरनाक हथियारों से गंभीर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि हत्या के पीछे की वजह की जांच की जा रही है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!