बॉक्स ऑफिस पर फूला Ginny Weds Sunny 2 का दम, तीन दिन की कमाई ने बढ़ाई मेकर्स की टेंशन

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

अविनाश तिवारी और मेधा शंकर स्टारर गिन्नी वेड्स सनी 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करने में नाकाम रही है।

 साल 2020 में प्रदर्शित यामी गौतम और विक्रांत मेस्सी अभिनीत फिल्म गिन्नी वेड्स सनी डिजिटल प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित हुई थी। उसके बाद निर्माता विनोद बच्चन ने अभिनेता अविनाश तिवारी और अभिनेत्री मेधा राणा के साथ इस फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 बनाई, जो कि इस शुक्रवार सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई।

बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई गिन्नी वेड्स सनी 2

हालांकि, यह फिल्म टिकट खिड़की पर फुस्स साबित हुई। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को इस फिल्म को सिर्फ 25 लाख रुपये की ओपनिंग मिली। तो वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को इस मूवी ने 57 लाख रुपये कमाए। माना जा रहा था कि रविवार की छुट्टी का गिन्नी वेड्स सनी 2 पर तौर से फायदा उठाते हुए नजर आएगी।

ginny weds sunny 2 collection

इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में काफी उछाल भी देखने को मिलेगा। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। संडे को मूवी की कमाई शनिवार से भी कम 38 लाख रुपये रही है। इस तरह से ओपनिंग वीकेंड में फिल्म का कुल कलेक्शन 1.20 करोड़ के करीब रहा है,

boxoffice (1)

जिससे ये साफ जाहिर होता है कि अविनाश तिवारी और मेधा शंकर स्टारर रोमांटिक फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 कमर्शियल तौर पर एक दम से फिसड्डी साबित हुई है। मालूम हो कि अविनाश की पिछली फिल्म ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रही थी।

गिन्नी वेड्स सनी 2 का कलेक्शन ग्राफ

  • पहला दिन- 25 लाख
  • दूसरा दिन- 57 लाख
  • तीसरा दिन- 38 लाख
  • टोटल कलेक्शन- 1.20 करोड़

माइकल से मिली टक्कर

वहीं इस शुक्रवार प्रदर्शित हुई हॉलीवुड फिल्म माइकल टिकट खिड़की पर पकड़ बना रही है। किंग ऑफ पाप के तौर पर प्रख्यात माइकल जैक्सन की इस बायोपिक फिल्म को शुक्रवार को भारत में 3.7 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली। इससे पहले पेड प्रीव्यू से फिल्म ने 1.7 करोड़ रुपये कमाए थे।

दूसरे दिन शनिवार को भारत में 5.1 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म पहले दो दिनों में भारत में कुल 10.5 करोड़ रुपये कमा चुकी है। वहीं अक्षय अभिनीत फिल्म भूत बंगला शनिवार को 10 करोड़ की कमाई के साथ नौ दिनों में 110.55 करोड़ कमा चुकी है। इस तरह से माइकल ने गिन्नी वेड्स सनी 2 का काम तमाम कर दिया है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!