36.9 C
Madhya Pradesh
Monday, April 27, 2026

Tower Drama: युवक हाईटेंशन टावर पर चढ़ा, पसान पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा // पसान // Tower Drama: छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के सीमा से लगे एक गाँव से  बड़ी खबर सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया. घंटों चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पसान पुलिस की सूझबूझ से युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया.

 

पारिवारिक विवाद के बाद टावर पर चढ़ा युवक

मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र के कोड़गार चौकी अंतर्गत जिल्दा गांव का है. जानकारी के अनुसार, देवल नाम का एक युवक पारिवारिक विवाद से परेशान होकर अचानक बिजली के ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया. युवक को टावर पर चढ़ा देख गांव में हड़कंप मच गया .युवक के टावर पर चढ़ने की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए. देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की जानकारी मिलते ही कोड़गार चौकी पुलिस और पड़ोसी जिला कोरबा की पसान थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए. करीब घंटों तक चले इस घटनाक्रम के दौरान पुलिस ने धैर्य और समझदारी का परिचय देते हुए युवक को शांत किया. लगातार समझाइश और मान-मनौव्वल के बाद आखिरकार युवक सुरक्षित नीचे उतर आया. युवक के नीचे उतरते ही पुलिस और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. इसके बाद उसे तुरंत स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया. पुलिस की सतर्कता और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया.

यह भी पढ़े 👇👇

पसान में अज्ञात महिला की हत्या का खुलासा: प्रेमी ने गला दबाकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

 

पसान पुलिस का सराहनीय प्रयास: स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्रों को कराया थाना भ्रमण, कानून और सुरक्षा की दी जानकारी

कोरबा में रूंगटा माइंस के खिलाफ आंदोलन तेज, ग्रामीणों ने SECL का सामान लेने से किया इंकार


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!