28.8 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 30, 2026

सुशासन तिहार 2026: कोरबा जिले में 1 मई से जन शिकायत निवारण शिविर शुरू, 37 कैंप लगेंगे

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

*सुशासन तिहार 2026*

कोरबा, / /  कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश पर कोरबा जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण हेतु “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत व्यापक स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। राज्य शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनता को समयबद्ध सेवाएँ प्रदान करने और योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा कुल 37 शिविरों का विस्तृत कैलेंडर जारी किया गया है। संबंधित विभागों के अधिकारियों को क्लस्टर प्रभारी बनाते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने बताया कि राज्य शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप आमजन की समस्याओं के समयबद्ध और प्रभावी निराकरण हेतु विशेष जन समस्या निवारण शिविरों के आयोजन किया जा रहा है. सुशासन तिहार 2026 अभियान के तहत आयोजित इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य पारदर्शी और त्वरित सेवाएँ उपलब्ध कराना है, जिससे सुशासन के मूल आधार को सुदृढ़ किया जा सके।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, मई और जून माह में जिले की विभिन्न जनपद पंचायतों में क्लस्टर स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे. अभियान की शुरुआत 1 मई 2026 को जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम धनरास से होगी. इसके पश्चात 4 मई को करतला के कनकी में, 5 मई को पोडीउपरोड़ा के पिपरिया एवं पाली के ईरफ में शिविर आयोजित किए जाएंगे.
मई माह के दौरान अन्य प्रमुख आयोजन 7 मई को जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम जल्के और जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम पहंदा, 8 मई को पाली के ग्राम बसीबार, 11 मई को पोंड़ी उपरोड़ा के ग्राम बैरा, तथा 12 मई को पाली के ग्राम चोढ़ा एवं कोरबा के ग्राम चुईया में जनसमस्या निवारण शिविर संपन्न होंगे।

इसी प्रकार 13 मई को जनपद पंचायत करतला के ग्राम गिधौरी, 14 मई को कटघोरा के ग्राम सिंघाली एवं कोरबा के ग्राम केराकछार, 15 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम सिरमीना, 16 मई को पाली के ग्राम रामाकछार और 19 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के लमना, पाली के नगोई व कटघोरा के ग्राम डोंगरी में जनसमस्याओं का निराकरण किया जाएगा। माह के उत्तरार्ध में 20 मई को जनपद करतला के ग्राम देवलापाठ, 21 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के मोरगा व कोरबा के ढोंगदरहा, 22 मई को पाली के धौराभांठा, 26 मई को पाली के निरधी, पोंड़ीउपरोड़ा के जटगा व कटघोरा के छिंदपुर, 28 मई को करतला के नवापारा (चौ.) और 29 मई को जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा के तुमान एवं पाली के डोगानाला में शिविर लगेंगे।
जून माह के प्रथम सप्ताह में भी यह अभियान जारी रहेगा, जिसमें 1 जून को जनपद कोरबा के ग्राम देवपहरी, 2 जून को करतला के कोटमेर व पोंड़ी उपरोड़ा के लेपरा, 3 जून को कोरबा के बरपाली, 4 जून को करतला के सुखरीकला व पाली के मुड़ापार तथा 5 जून को जनपद पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम तानाखार, कोरबा के चिर्रा एवं जनपद कटघोरा के ग्राम खैरभवना में अंतिम चरण के शिविर आयोजित होंगे. कलेक्टर द्वारा सभी विभाग प्रमुखों को इन शिविरों के सफल संचालन हेतु आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि नागरिकों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए भटकना न पड़े. प्रत्येक शिविर के लिए विशिष्ट क्लस्टर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं जो संबंधित विभागों के समन्वय से आवेदनों का मौके पर निराकरण करेंगे.

Read more 👇👇

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

 

कोरबा में रूंगटा माइंस के खिलाफ आंदोलन तेज, ग्रामीणों ने SECL का सामान लेने से किया इंकार

 


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!