कोरबा // यह पूरा मामला कटघोरा वन मंडल के कोरबी सर्कल का है ,जिले के अन्य स्थानों की तरह कोरबी भी रेत चोरों का स्वर्ग बना हुआ है। घने जंगल से चोर ट्रैक्टर में रेत भरकर उसको जहां-तहां खपाते हैं। हाथियों का दल यहाँ विचरण कर रहा है इससे बेखौफ होकर प्रशासनिक संरक्षण में यहां से लगातार रेत की चोरी की जाती है लगता है चोरों की यह हरकत जंगली हाथियों को नागवार गुजर रही है। तभी तो रेत भरे ट्रैक्टर के पीछे जैसे ही एक हाथी पड़ा, चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। हाथी ने गुस्से में आकर ट्रैक्टर को पलटने का प्रयास किया। ट्रैक्टर पलटा तो नहीं लेकिन सड़क के किनारे लुढ़क गया।ट्रैक्टर चालक द्वारा बनाया गया यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है ,
देखे वायरल वीडियो


