मृत पाई गई मादा हाथी , ग्रामीणों पर शिकार की आशंका ,जाँच में जुटा वन अमला

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

लोरमी। मुंगेली जिले में लोरमी- खुड़िया वनांचल के भूतकछार सर्किल में एक मादा हाथी मृत पाई गई है। हाथी के पैरों पर और गले में गंभीर चोट दिखाई दे रही है। यह घटना 2 दिन पहले की बताई जा रही है। जहां मादा मृत मिली है वह जगह खुड़िया वन परिक्षेत्र स्थित भूतकछार के 486 कम्पार्टमेंट में है।

दरअसल, हाथियों के झुंड ने कटामि के एक घर को क्षतिग्रस्त किया था। जिसके बाद सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। घर को क्षतिग्रस्त करने के 2 दिन बाद मादा हाथी की मौत हो गई, इसलिए ग्रामीणों ने शिकार करने की आशंका जताई है। वन अफसरों की टीम मौके पर पहुंच गई है। हाथी की मौत की छानबीन जारी है। बहरहाल विभागीय तौर पर अभी कुछ भी नहीं कहा गया है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles