

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ सिटी न्यूज़)/बिलासपुर नशे में दुकानदारों को वर्दी का रौब दिखाकर वसूली करने का मामला सामने आया है. इतना ही नहीं आरक्षक ने दुकानदारों से बदसलूकी भी की. जिसके बाद भीड़ ने घेरकर पीटा. जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. बता दें कि, लोगों ने कॉन्स्टेबल पर कई थप्पड़ बरसाए. उसके बाद उसकी लाठी छीनकर मारने दौड़ाया. पूरी घटना पुराना बस स्टैण्ड स्थित शराब भट्टी के पास की बताई जा रही है. कॉन्स्टेबल का नाम विष्णु चंद्रा है, जो सकरी थाने में है पदस्थ है.छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है,जिसमें जनहित की सूचनाएं,समसामयिक घटनाओं पर अधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी. cgcitynews.com इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साईट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा ,इसके लिए cgcitynews.com या उसके स्वामी ,मुद्रक , प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।
