एनटीपीसी व्यावसायिक काम्प्लेक्स का छज्जा गिरा नही हुई कोई जनहानि टल गया बड़ा हादसा

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

छत्तीसगढ़ सिटी न्यूज़/ औद्योगिक नगरी कोरबा के एनटीपीसी आवासीय परिसर स्थित एक व्यवसायिक काॅम्प्लेक्स में बड़ा हादसा हो गई। काॅम्प्लेक्स के दुकान का छज्जा भर भराकर गिर गया। हादसा बीती रात हुआ इस कारण किसी तरह की जनहानी नहीं हुई। अगर यही हादसा सुबह के वक्त होता जो नुकसान की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता था।

कोरबा के एनटीपीसी आवासीय परिसर स्थित कृष्णा विहार व्यवसायिक काॅम्पलेक्स में उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई जब काॅम्पलेक्स के एक दुकान का छज्जा भर भराकर जमीन पर आ गिरा। गनिमत रही,कि मौके पर कोई नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। रात के वक्त छज्जा गिरने की बात कही जा रही है। सुबह जब व्यापारी मौके पर पहुंचे तब उन्हें इस बात की जानकारी हुई। लोगों ने बताया,कि काॅम्प्लेक्स करीब 35 साल पुराना है। भवन के जर्जर होने के कारण यह हादसा हुआ है। हलांकि उन्होंने बताया,कि समय समय पर एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा मरम्मत का करार्य कराया जाता था बावजूद इसके छज्जा गिरना समझ से परे है।

बहरहाल मामले से एनटीपीसी प्रबंधन को अवगत करा दिया गया है जिसके द्वारा भवन का नए सिरे से मरम्मत किए जाने की बात कही जा रही है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles