कोरबा /पाली :: लोकसभा चुनाव की घोषणा कल चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कर दी है ,चुनाव की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है ,अब सभी राजनीतिक दल पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गए है ,पूरे देश में सात चरणों में होने वाले मतदान के लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है ,छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में होगा चुनाव ,जिसमें कोरबा लोकसभा के लिए सात मई को मतदान होगा ,जिसके लिए अब सह -मात का खेल प्रारंभ हो गया है ,कोरबा लोकसभा से जहाँ कांग्रेस ने ज्योत्सना चरणदास महंत पर भरोसा जताया है वही भाजपा ने तेज तर्रार नेत्री सुश्री सरोज पांडेय को मैदान में उतारा है ,
( पाली तानाखार विधानसभा , ) पाली कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता आज शैलेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में करेंगे भाजपा प्रवेश –सूत्र
कोरबा लोकसभा के पाली तानाखार विधानसभा के पाली के कई दिग्गज नेता आज शैलेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा का दामन थामेंगे ,सूत्रों की माने तो लगभग 100 की संख्या में आज दोपहर को लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय के सामने सभी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे ,चुनाव के ठीक पहले यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका रहेगा क्योंकि कुछ दिन पहले ही चरणदास महंत ने पाली में कार्यकर्ताओं की बैठक की थी ,शैलेश सिंह ठाकुर महंत जी के करीबी बताये जाते है ,



