कोरबा /पाली :: लोकसभा चुनाव से पहले कोरबा लोकसभा में बीजेपी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। कोरबा जिले के पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के कई दिग्गज नेता, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच व बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो गए हैं। रविवार को पाली के मंगल भवन में छत्तीसगढ़ उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, राज्यसभा सांसद व कोरबा लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडे, कोरबा लोकसभा संयोजक धरमलाल कौशिक, कटघोरा विधायक प्रेमचन्द पटेल, पाली तानाखार के पूर्व विधायक राम दयाल उइके, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला व बीजेपी कोरबा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन गर्ग की मौजूदगी में कांग्रेस के लगभग 12 सौ से अधिक की संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्य अतिथियों ने सभी नवप्रवेशियों को भगवा गमछा पहनाकर भारतीय जनता पार्टी में स्वागत किया।
महिला ब्लॉक अध्यक्ष पसान सरोज अग्रवाल ने भी थामा बीजेपी का हांथ.
पाली के मंगल भवन में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले कद्दावर नेताओं में महिला ब्लॉक अध्यक्ष पसान सरोज अग्रवाल ,पाली नगर पंचायत के अध्यक्ष उमेश चंद्रा, पाली के कांग्रेस के कद्दावर नेता जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री शैलेश सिंह, जिला पंचायत सदस्य गणराज सिंह कंवर, पार्षद सोना ताम्रकार, मुकेश अग्रवाल, ,पूर्व एल्डरमेन अनिल परिहार,,जनपद पंचायत पाली उपाध्यक्ष नवीन सिंह ठाकुर, जनपद सदस्य तेज़ तर्रार महिला नेत्री अंजू पांडे, शंकर दास महंत , पोंडी उपरोडा ब्लॉक के जनपद सदस्य विजय दुबे व कोरबी के कांग्रेसी नेता मोनू जायसवाल, राजू जायसवाल के नेतृत्व में क्षेत्र से लगभग 12 सौ से अधिक जिला पंचायत सदस्य,जनपद सदस्य, सरपंच व बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल होकर सदस्यता ली। नवप्रवेशियों ने बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडे को भारी बहुमत से जीत दिलाने का संकल्प लिया।



