बदलाव : मौसम तंत्रिका कमजोर…बादल साफ, रायपुर में गर्मी का कहर शुरू, पारा 41 डिग्री के पार

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

मौसम तंत्रिका के कमजोर होने के बाद रायपुर का मौसम साफ हो गया है। वहीं बादल पूरी तरह से छंटने की वजह से तापमान बढ़ रहा है। तापमान बढ़ने की वजह से अब धूप से जलन महसूस होने लगी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि महीने के अंत तक रायपुर में पारा 44 डिग्री को छू सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्‍य में हवा की दिशा में बदलाव के साथ आने वाले दिनों में बादल छाने और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना बन सकती है। मगर तापमान और गर्मी पर इसका प्रभाव होने के आसार अब काफी कम है।मौसम केंद्र का अनुमान है कि प्रदेश में अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। उसके बाद तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि अगले दो दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी के आसार हैं, इसके बाद हवा की दिशा में बदलाव हो सकता है। लेकिन तापमान अब ज्‍यादा गिरावट आने की संभावना नहीं है।

सूर्य की तपिश बढ़ने से तपने लगी सड़कें

बुधवार को आसमान पूरी तरह साफ था। अधिकतम तापमान रायपुर में 41 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। यहां नमी 58-29 प्रतिशत तक थी। दिनभर उमस रही। सूर्य की तपिश बढ़ने से सड़कें भी अब तपने लगी हैं।

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles