कोरबा लोकसभा नामांकन रैली में उमड़ा जनसैलाब ,मुख्यमंत्री ने सभा को किया संबोधित ,दिग्गज नेताओं का रहा जमवाड़ा

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा // कोरबा लोकसभा के नामांकन दाखिल करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा की  कोरबा को ऐसी अनुभवी प्रत्याशी मिली है जो महापौर रहीं हैं, विधायक रहीं हैं, सांसद रहीं हैं, बीजेपी संगठन में भी बड़े पद पर रही हैं।

किसी में भ्रष्टाचार करने में कांग्रेस ने कमी नहीं की- सीएम

कांग्रेस के नेताओं ने किस चीज में भ्रष्टाचार नहीं किया। नरवा गरवा में, शराब में, कोयला में हर चीज में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार किया है। आज वे सब जेल में हैं। इस भ्रष्टाचार में जिन अधिकारियों ने सहयोग किया वे भी जेल में हैं। बेल भी नहीं मिल रही।

3 महीने के अंदर कई काम सांय-सांय हो गए- सीएम मुख्यमंत्री ने कहा कि, मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम सांय-सांय हो रहा है। चुनाव के बाद विकास के काम में और तेजी आएगी। कई लोग हैरान हैं, कई मुख्यमंत्री मुझे कह चुके हैं छत्तीसगढ़ में इतना तेजी से काम हो रहा है।

oplus_2

कांग्रेस की सांसद ही कहती हैं कि कांग्रेसी भ्रष्टाचारी हैं- पांडे

सरोज पांडे ने कहा कि, कोरबा की सांसद ज्योत्सना महंत कहती हैं कि कांग्रेस के लोग भ्रष्टाचार करते हैं लेकिन मैं नहीं करती हूं। अगर कांग्रेस की ही सांसद यह कह रही हैं तो आप समझ सकते हैं कांग्रेस में भ्रष्टाचार कितना हावी है

BJP पट्टा देने का काम करेगी- सरोज पांडे

सरोज पांडे ने कहा कि, पट्टा देने के नाम से कांग्रेस सिर्फ लटकाने और भ्रमित करने का काम करती है। जहां NTPC है SECL है, जहां झुग्गी झोपड़ी है वहां बीजेपी पट्टा देने का काम करेगी।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles